उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के नवनियुक्त मंडल संगठन मंत्री अजय बिरला का किया भव्य स्वागत
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के नवनियुक्त मंडल संगठन मंत्री अजय बिरला के आज सहारनपुर आगमन पर रेल कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
रेलवे स्टेशन परिसर स्थित यूनियन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में यूनियन पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर अजय बिरला ने कहा कि यूनियन द्वारा जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसे वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि रेल कर्मचारियों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम में उपस्थित यूनियन पदाधिकारियों ने अजय बिरला के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए आशा व्यक्त की कि उनके कार्यकाल में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा और कर्मचारियों के अधिकारों के लिए संघर्ष और अधिक प्रभावी होगा। इस मौके पर रमणीक शर्मा, मनमीत सिंह, नीतिश शर्मा, रामप्रीत, सुभाष त्यागी, बाबूराम, उपेंद्र गुप्ता, संजय कुमार, राजेंद्र कुमार, राजन शर्मा, जितेंद्र चौहान, अर्जुन बालियां, अनुज कुमार, सुखराम सहित बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ