Ticker

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय लोकदल में सभी वर्ग का सम्मान-चौधरी नीरपाल

राष्ट्रीय लोकदल में सभी वर्ग का सम्मान-चौधरी नीरपाल 

चौधरी चरण सिंह कहते थे एक-एक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है-त्रिलोक त्यागी

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- राष्ट्रीय लोकदल के केन्द्रीय कार्यालय स्थित 8 महादेव रोड़,  पर चौधरी चरण सिंह जी की विचारधारा से प्रेरित होकर तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी में आस्था रखते हुए  त्रिलोक त्यागी राष्ट्रीय महासचिव {संगठन} की उपस्थिति मे समाजवादी पार्टी एवं अन्य दल छोड़कर आये दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर त्रिलोक त्यागी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह कहते थे एक-एक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। उन्होंने सत्ता नहीं, सिद्धांत चुने; कुर्सी नहीं, किसान का स्वाभिमान चुना।इसी विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लेकर सभी नवनियुक्त सदस्यों को बधाई दी।राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल में हर वर्ग का सम्मान किया जाता है।सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से मोहम्मद उस्मान (विधानसभा अध्यक्ष कैराना), साबिर अली, चौधरी बिलाल (सांसद प्रतिनिधि कैराना)चौधरी अलीशेर,हाजी सहानजर (ग्राम प्रधान गढ़ी), ताहिर अंसारी (सभासद कैराना), चौधरी इमरान(सभासद) ने अपने सभी साथियों के साथ राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की।इस मौक़े पर मुख्य रूप से प्रसन्न चौधरी {विधायक,शामली राष्ट्रीय सचिव प्रबुद्ध कुमार,ओ॰डी॰ त्यागी  {प्रदेश सचिव},मनोज चौधरी, डॉ सुमित,आबिद इसहाक,विजय सिंह,आदि उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मुख्यमंत्री ने लिया केन्द्रीय गृहमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा