खेलो इंडिया अस्मिता किकबॉक्सिंग नॉर्थ जोन लीग में पंच व किक का दम दिखाएंगी सहारनपुर की बेटियां
रवाना होने से पूर्व किकबॉक्सिंग खिलाड़ी गुनगुन और हिना का हुआ भव्य स्वागत, शुभकामनाओ के साथ किया रवाना
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-जम्मू यूनिवर्सिटी (जम्मू) में 22 से 25 जनवरी तक आयोजित होने वाली खेलो इंडिया अस्मिता किकबॉक्सिंग जोनल लीग 2025-26 (नॉर्थ जोन) के लिए सहारनपुर की दो होनहार खिलाड़ी गुनगुन और हिना का चयन उत्तर प्रदेश की टीम में हुआ है। डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में दोनों खिलाड़ियों का भव्य स्वागत कर उन्हें प्रतियोगिता के लिए रवाना किया गया।
किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के अध्यक्ष अजय कुमार और सचिव मनोज प्रजापति ने बताया कि इस जोनल लीग के लिए मेरठ में कड़े ट्रायल आयोजित किए गए थे। गुनगुन ने प्वाइंट फाइट इवेंट के -32 किलोग्राम वर्ग में और हिना ने -65 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर यूपी टीम में अपनी जगह पक्की की। ये दोनों खिलाड़ी पूर्व में भी कई प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं।खिलाड़ियों के सम्मान में डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मे आयोजित कार्यक्रम में क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा ने दोनो खिलाड़ियों का स्वागत कर उम्मीद जताई कि गुनगुन व हिना, खेलो इंडिया अस्मिता किकबॉक्सिंग नॉर्थ जोन लीग में पदक जीतकर जिले व प्रदेश का मान बढ़ाएंगी। खेलो इंडिया अस्मिता किकबॉक्सिंग नॉर्थ जोन लीग के लिए रवाना होने से पूर्व दोनो किकबॉक्सिंग खिलाड़ियों को सहारनपुर मंडल ओलंपिक संघ के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, जिला ओलम्पिक संघ सहारनपुर के सचिव डॉ.संदीप गुप्ता, सहायक प्रशिक्षक बॉक्सिंग प्रवीन कुमार, कुश्ती प्रशिक्षक आदेश कुमार, विशाल, किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के अध्यक्ष अजय कुमार, किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के सचिव मनोज प्रजापति, रवि कोरी, रमा आर्य, लखन कुमार आदि ने खिलाड़ियों को जीत की अग्रिम शुभकामनाएँ दीं।


0 टिप्पणियाँ