Ticker

6/recent/ticker-posts

साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का प्रकाश गुरपुरब के उपलक्ष पर किया गया महान कीर्तन दरबार का आयोजन

साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का प्रकाश गुरपुरब के उपलक्ष पर किया गया महान कीर्तन दरबार का आयोजन 

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-धंन धंन साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का प्रकाश गुरपुरब के उपलक्ष में एक महान कीरतन दरबार का आयोजन गुष्द्वारा श्री गुरू सिंघ सभा की ओर से गुरमत समागम ग्राउंड में किया गया।

प्रातः 6:30 बजे प्रभातफेरी का स्वागत गुरुद्वारा साहिब के दीवान हाल में किया, फिर गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप कीरतन करते हुये गुरमत समागम स्थल पंडाल में ले गये और वहां पर 10:00 बजे से 3:00 बजे तक दीवान सजाया गया। दीवान में भाई जगतार सिंह हजूरी रागी दरबार साहिब से भाई बहुलिवलीन सिंह अमृतसर से, भाई ओंकार सिंह जी मान ढाढी जत्था, भाई अमरपाल सिंह जी हैड ग्रंथी सिंह सभा, भाई जतिंदर सिंह जी ग्रंथी, भाई गुरमीत सिंह जी हजूरी रागी सिंह सभा एवं तीनो स्कूलो गुरू नानक गर्ज ईण्टर कालेज, गुरू नानक ब्वायज ईण्टर कालेज एवं गुरू तेग बहादुर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सभी ने गुरमत विचार एवं कीरतन द्वारा संगतों को निहाल किया। गुरू के लंगर की सेवा संगत, प्रबन्धक कमेटी के सभी सदस्यो एवं विषेशत गुरू नानक ब्वायज ईटर कालेज के बच्चों एवं स्टाफ द्वारा दोपहर 12:30 से चल रही थी। जिसमे सभी संगत ने श्रद्धा से लंगर छक कर वाहिगुरू का धन्यवाद किया।प्रधान जी एवं जनरल सकत्तर जी ने सभी को गुरपुरब की बधाई दी एवं सहयोग करने वाले सभी सोसाईटीयों जत्थेबंदीयों व आने वाले सभी संगतों का धन्यवाद किया कीरतन दरबार में श्री गुरु सिंह सभा के निम्न पदाधिकारी एवं सभी सदस्यों का, सोसाइटीयों का सभी संगत का सहयोग रहा। गुरूपुरब का आयोजन का प्रधान स०सुजसबीर सिंघ जी, मीत प्रधान प्रमिन्द्र सिंघ कोहली जी, जनरल सकत्तर अमनप्रीत सिंघ जी, गुरपुरब कनवीनर प्रभजोत सिंघ जी सीनीयर मीत प्रधान, गुरविन्द्र सिंघ कालरा जी प्रबन्धक गुरू नानक गर्ज ईण्टर कालेज, जसवंत सिंघ बतरा जी प्रबन्धक गुरु नानक ब्वायज ईण्टर कालेज, सतविन्द्र सिंघ माकन जी प्रबन्धक गुरू तेग बहादर स्कूल एवं लंगर ईंचार्ज दलजीत सिंघ बवेजा जी, के साथ स०हरेन्द्र सिंघ चडढा जी, छवप्रीत सिंघ जी, रनजीव सिंघ हरजी, तजिंदर सिंह डंग जी, ईन्द्रप्रीत सिंघ चड्ढा जी, स्टेज सकत्तर परमजीत सिंघ चडढा जी कोषाध्यक्ष प्रितीपाल सिंघ जुनेजा जी, करनदीप सिंघ, ईन्द्रजीत सिंघ खालसा जी, एम०पी०सिंघ चावला जी, बलबीर सिंघ धीर जी, ईन्द्रजीत सिंघ बतरा जी, तेजपाल सिंघ जी, जगमोहन सिंघ जी जसबीर सिंघ बग्गा जी, हरप्रीत सिंघ जी.. गुरप्रीत सिंघ बग्गा जी, डा०स्वर्णजीत सिंघ जी, प्रविन्द्रपाल सिंघ जी, बलबीर सिंघ भाटीया जी,, दीदार सिंघ सेठी जी, रघुबीर सिंघ जी, ईन्दजीत सिंघ गुरकिरपा जी, गुरमीत सिंघ शंटी जी, उपकार सिंघ सेठी जी, तरनजीत सिंघ बग्गा जी, एवं अन्य संगत द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मुख्यमंत्री ने लिया केन्द्रीय गृहमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा