Ticker

6/recent/ticker-posts

साहिब श्री गुरू गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर विशेष

साहिब श्री गुरू गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर विशेष

महान योद्धा के साथ कई भाषा और कलाओं के निपुण थे गुरु गोबिंद सिंह जी

धर्म और राष्ट्र पर सर्वस्व न्योछावर करने पर कहलाए सरबंसदानी

गुरु गोबिंद सिंह जी के दरबार में 52 कवियों और लेखकों की उपस्थिति के कारण इतिहास में संत सिपाही के नाम से भी जाने जाते है

मानवता और पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल है गुरु साहब का संपूर्ण जीवन

रिपोर्ट अमित मोनू यादव

सहारनपुर-साहिबे कमाल श्री गुरू गोबिंद सिंह जी सिखों के दसवें गुरु होने के साथ साथ एक महान योद्धा,विद्वान,और लेखक थे। उनके दरबार में हमेशा 52 कवियों और लेखकों की उपस्थिति रहती थी।जिस कारण उन्हें इतिहास में संत सिपाही भी कहा जाता है

गुरू गोबिंद सिंह जी ने स्वंय ही कई ग्रंथो की रचना की है उन्हे संस्कृत, फारसी,पंजाबी ,अरबी समेत अन्य कई भाषाओं के ज्ञानी थे। उन्हें इतिहास में सरबंस दानी कहा जाता है क्योंकि उन्होंने अपना सर्वस्व धर्म और राष्ट्र पर न्योछावर कर दिया था। उनका सम्पूर्ण जीवन आदर्शो से परिपूर्ण रहा।साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने अन्याय,अत्याचार और पापों को खत्म करने के लिए और धर्म की रक्षा के लिए मुगलों के साथ 14 युद्ध लड़े। इसके अतिरिक्त जनसाधारण में वे कलगीधर, दशमेश, बाजांवाले, आदि कई नाम, उपनाम व उपाधियों से भी जाने जाते हैं।

गुरु गोबिंद सिंह जी की वाणी कि सवा लाख से एक लड़ाऊं,

चिड़ियन ते मैं बाज तुड़ाऊं,

तबै गुरु गोबिंद सिंह नाम कहाऊं हमे आज भी सैकडो वर्षो बाद जुल्म, अन्याय और अत्याचारों के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा और हिम्मत देती आ रही है। सरबंसदानी साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह ने धर्म और देश की खातिर अपना सर्वत्र न्योछावर कर मानवता को और आने वाली पीढ़ी को मानवीय मूल्यों के साथ धर्म की राह पर निडरता से चलने का मार्ग दिखाया। उन्होंने एक ऐसे समाज की नीव रखी जो समावेशी और साम‌ंजस्य पूर्ण है। दसवें पातशाह साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जात पात और भेदभाव के विरुद्ध थे,वो एक ही सिद्धांत को मानते थे एक पिता एकस के हम बारीक साहिब श्री गुरू गोबिंद सिंह जी का जीवन पूरी मानवता और दुनिया के लिए एक मिसाल है।,उनकी वीरता और बलिदान अदुतीय है,उन्होने धर्म के सिद्धांतो का हमेशा वरण किया। मानव जाति सदा ही गुरू गोबिंद सिंह जी के जीवन और उनके आदर्शो का युग युग तक यूं ही अनुसरण करते हुई प्रेरित होती रहेगी।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा के नेतृत्व में पार्षदो ने रविदास जयंती व शब-ए-बरात को लेकर नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन