Ticker

6/recent/ticker-posts

किसानों का बकाया गन्ना भुगतान सरकार तुरंत कराये- भगत सिंह वर्मा।

चीनी मिल के कर्मचारियों को 16 माह की तनख्वाह तत्काल मिले- भगत सिंह वर्मा। 

किसानों का बकाया गन्ना भुगतान सरकार तुरंत कराये- भगत सिंह वर्मा।

रिपोर्ट श्रवण झा

इकबालपुर -रुड़की -16 माह से इकबालपुर चीनी मिल के कर्मचारियों को तनख्वाह नहीं दी गई है। जो चीनी मिल मालिक की घोर लापरवाही व  उदासीनता है। जिसके लिए चीनी मिल मालिक उत्तराखंड सरकार प्रशासन और गन्ना विभाग सीधे-सीधे जिम्मेदार है।

इकबालपुर चीनी मिल गेट पर कर्मचारियों द्वारा चल रहे धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि 16 माह से इकबालपुर चीनी मिल के कर्मचारियों को तनख्वाह नहीं दी गई है। जो चीनी मिल मालिक की घोर लापरवाही व  उदासीनता है। जिसके लिए चीनी मिल मालिक उत्तराखंड सरकार प्रशासन और गन्ना विभाग सीधे-सीधे जिम्मेदार है। चीनी मिल कर्मचारी कैसे अपने घर के खर्च चलाएं और अपने बच्चों की फीस दे सकें। कर्मचारी एक-एक रुपए को मोहताज हैं। मुख्यमंत्री जी और प्रदेश सरकार मौन धारण किए हुए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि में चीनी मिल कर्मचारियों के साथ-साथ क्षेत्र के गन्ना किसानों का भी इकबालपुर चीनी मिल पर 130 करोड रुपए से अधिक गन्ना भुगतान बकाया है। प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार चीनी मिल का अधिग्रहण करके चीनी मिल कर्मचारी और गन्ना किसानों का गन्ना भुगतान तत्काल दिलाए और चीनी मिल को चलवाया जाए। भगत सिंह वर्मा ने उत्तराखंड सरकार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि चीनी मिल कर्मचारियों की तनख्वाह जल्द ही न दी गई तो भारतीय किसान यूनियन वर्मा चीनी मिल कर्मचारियों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेगी। भारतीय किसान यूनियन वर्मा के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव राजकुमार गुर्जर ने कहा कि चीनी मिल कर्मचारियों के साथ किसान भी कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ हैं क्योंकि यह सभी किसानों के परिवारों से हैं। धरना प्रदर्शन को भारतीय किसान यूनियन वर्मा का पूर्ण समर्थन है। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

अधिवेशन की अनुमति निरस्त किए जाने के विरोध में बामसेफ कार्यकर्ताओं ने भेजा राष्ट्रपति को ज्ञापन