सहारनपुर डेयरी कल्याण समिति ने डीओ पर धन उगाही का आरोप लगाते हुए जिला मुख्यालय में प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- सहारनपुर डेयरी कल्याण समिति के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष धीरज नरूला के नेतृत्व में डेयरी अधिकारी मनोज वर्मा पर अवैध धन उगाही के गंभीर आरोप लगाते हुए जिला मुख्यालय में प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
समिति ने आरोप लगाया कि अधिकारी द्वारा डेयरी व्यापारियों से नियमित रूप से अवैध वसूली की जाती है तथा मांग पूरी न होने पर सैंपलिंग के नाम पर कार्रवाई की जाती है। सहारनपुर डेयरी कल्याण समिति ने डीओ की संपत्ति की जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि सैंपलिंग प्रक्रिया का दुरुपयोग किया जा रहा है। समिति ने यह भी बताया कि पूर्व में भारतीय किसान यूनियन द्वारा भी संबंधित अधिकारी के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जा चुका है।समिति ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन करेगा। इस अवसर पर महामंत्री सत्यम पाल, कोषाध्यक्ष शिवम भंडारी, के. सत्तार, बेनी बजाज, रविंद्र चौपड़ा, नीरज जैन, कुणाल जैन, कुणाल अरोड़ा, मोहम्मद मोहसिन, मिगलानी, राजीव गुंबर, विनोद भंडारी, विकास कुमार पांडे, नितिन चुघ, नीरज धींगरा सहित समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ