Ticker

6/recent/ticker-posts

रेलवे पेंशनर्स समाज सहारनपुर द्वारा लगाया गया स्वास्थ्य परामर्श शिविर

रेलवे पेंशनर्स समाज सहारनपुर द्वारा लगाया गया स्वास्थ्य परामर्श शिविर 

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- रेलवे पेंशनर्स समाज, सहारनपुर के संस्था कार्यालय पर कनिष्क हॉस्पिटल देहरादून के सौजन्य से निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया, शिविर में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप धातिक एवं डॉ. सत्या सागर ने 53 सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया। चिकित्सकों ने विशेष रूप से अस्थि रोग, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह सहित अन्य सामान्य बीमारियों से बचाव के उपाय बताए तथा वरिष्ठजनों को संतुलित आहार और नियमित व्यायाम अपनाने की सलाह दी।

शिविर में मीना, प्रियंका, पूजा, आंचल, कामिनी, निकुंज, करण एवं निखिल कुमार ने सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक आर.सी. शर्मा ने चिकित्सकों एवं उनकी टीम का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया तथा संस्था द्वारा आयोजित किए जाने वाले निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष जे.एन. शर्मा ने की, जबकि संचालन महामंत्री एन.एस. चौहान ने किया। कार्यक्रम में अजय शर्मा, देवेंद्र कुमार, विजय तलवार, मूलचंद रॉगड़ा, अमरनाथ त्यागी, विजय त्यागी, वेद प्रकाश, स्वतंत्र भारद्वाज, आर.के. धीगड़ा, वी.के. शर्मा, बलजीत जायसवाल, इकबाल अजीम, संजीव छाबड़ा, राम प्रकाश शर्मा, अजीत राणा, संतोष एवं भावना सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जूडो छात्रावास बालक सहारनपुर ने जीते पदक