Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रदेशीय सब जूनियर समन्वय जूडो प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने जीते पदक

प्रदेशीय सब जूनियर समन्वय जूडो प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने जीते पदक

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-लखनऊ में आयोजित हुई प्रदेशीय सब जूनियर समन्वय जूडो प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए 7 पदक जीतकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया।  खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश जूडो एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 25 से 27 फरवरी तक चली इस प्रतियोगिता में सहारनपुर के जूडोकाओं ने पदक जीतकर खेल जगत में सहारनपुर का परचम लहरा दिया।

सहारनपुर जिला जूडो एसोसिएशन के संस्थापक सचिव व अन्तरराष्ट्रीय रेफरी दीपक गुप्ता ने बताया कि सहारनपुर मंडल की टीम ने 2 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। पदक विजेताओं में गौरांगी व शिवम ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। वहीं, अनमोलपाल व अक्षिका ने रजत पदक और सुहाना, आरव सैनी व आराध्या ने कांस्य पदक प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया।सहारनपुर जिला जूडो एसोसिएशन के संस्थापक सचिव व अंतरराष्ट्रीय रेफरी दीपक गुप्ता ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सहारनपुर मंडल के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता मे पदक जीतकर सहारनपुर मंडल का नाम रोशन कर दिया। उन्होने खिलाडियों की जीत को उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम बताया। 
पदक विजेता खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धि पर सहारनपुर के क्रीडाधिकारी राहुल चोपड़ा, सहायक प्रशिक्षक (बॉक्सिंग) प्रवीण चौधरी, जिला जूडो संघ के संरक्षक ए. सी. गुप्ता, अध्यक्ष डॉ एस. के. शर्मा, उपाध्यक्ष पंकज बंसल, अनिल अग्रवाल, विनय जिंदल, संजय गुप्ता, पंकज मल्होत्रा, संजीव गुप्ता, धीरज जैन, नौशाद सैफी, मुकेश कुमार, अर्णव गुप्ता, सूरजप्रताप, हेमा, प्रदीप कुमार, अमन झा, रिदम गुप्ता आदि ने बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जे० वी० जैन कॉलिज दिखाई दी उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत रंगों में झलकी