Ticker

6/recent/ticker-posts

14 नवंबर के बाद बडे़ बकायादारों की सम्पत्ति होगी कुर्क

 14 नवंबर के बाद बडे़ बकायादारों की सम्पत्ति होगी कुर्क

ओटीएस योजना में 14 नवंबर तक करें आवेदन, शत- प्रतिशत ब्याज की पाएं छूट 

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-नगर निगम सहारनपुर एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) की अंतिम तिथि के बाद बडे़ बकायादारों के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए सम्पत्ति कुर्क की कार्रवाई करेगा। निगम ने सभी बकायादारों से एक मुश्त समाधान योजना के तहत अंतिम तिथि 14 नवंबर तक आवेदन कर शत प्रतिशत ब्याज माफी का लाभ उठाने की अपील की है।

नगर निगम द्वारा टैक्स की बकाया राशि जमा कराने के लिए एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) चलायी जा रही है। योजना के तहत टैक्स की समस्त बकाया राशि जमा कराने पर शत-प्रतिशत ब्याज की छूट दिये जाने का प्रावधान है। इसका लाभ उठाने के लिए भवन स्वामियों को 14 नवंबर तक आवेदन करना होगा। 14 नवंबर के बाद न तो कोई आवेदन स्वीकार किया जायेगा और न ही ब्याज छूट का लाभ मिल सकेगा। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी श्रुति माहेश्वरी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि 14 नवंबर के बाद बड़े बकायादारों से वसूली के लिए सख्त कदम उठाए जायेंगे और सम्पत्ति कुर्क की कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने सभी बकायादारों से एक मुश्त समाधान योजना के तहत शत प्रतिशत ब्याज माफी का लाभ उठाने के लिए 14 नवंबर तक आवेदन करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त 31 अक्तूबर तक चालू वित्त वर्ष की डिमांड पर भी 15ःप्रतिशत की छूट दी जा रही है। उन्होंने अन्य बकायादारों से भी 31 अक्तूबर तक चालू वित्त वर्ष का बकाया टैक्स जमा कराकर 15 प्रतिशत की छूट का लाभ उठाने की अपील की है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

पीएनबी ने किया राजभाषा समारोह सह कवि सम्मेलन का आयोजन , विभागों तथा अंचल कार्यालयों को लाला लाजपतराय राजभाषा शील्ड योजना के अंतर्गत पुरस्कृत किया