Ticker

6/recent/ticker-posts

बाईक द्वारा रक्तदान जागरूकता रैली रवाना

बाईक द्वारा रक्तदान जागरूकता रैली रवाना

संत निरंकारी सत्संग भवन में रक्तदान शिविर कैम्प 

रिपोर्ट नदीम निजामी

नकुड़- संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा जागरूक रैली का शुभारम्भ ब्रांच संयोजक धीर सिंह नें निरंकारी सेवादल द्वारा निकाली बाईक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया 

धीर सिंह ने कहा कि मानवमात्र के कल्याणार्थ हेतु निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन आशीर्वाद एवं उनके दिव्य मार्गदर्शन द्वारा ब्रांच नकुड़ में 1 मार्च 2026  को संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन (संत निरंकारी मिशन का सामाजिक विभाग) द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मिशन के भक्तों द्वारा निःस्वार्थ भाव से रक्तदान किया जा रहा है। रक्त संग्रहित करने हेतु एस.बी.डी. जिला चिकित्सालय की रक्तकेंद्र की टीम नकुड़ पहुंचेगी। संत निरंकारी सत्संग भवन से जन जागरूक रैली मे निरंकारी सेवादल के सदस्य ने निस्वार्थ भाव से ककराला, सढोली,  पिलखना, पिलखनी, रणदेवी, नगली, नगर नकुंड, नीची नकुड, आध्माना, चंद्रपालखेडी, भैरमऊ, नया गाँव आदि मे जनजागरूक अभियान जनकल्याण को समर्पित उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए किया है  

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जे० वी० जैन कॉलिज दिखाई दी उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत रंगों में झलकी