Ticker

6/recent/ticker-posts

मेहनत लाई रंग : राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता सहारनपुर के खिलाड़ियो ने जीते तीन पदक

मेहनत लाई रंग : राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता मे सहारनपुर के खिलाड़ियो ने जीते तीन पदक

स्वागत कार्यक्रम मे सहायक प्रशिक्षक बॉक्सिंग प्रवीण कुमार ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर उज्वल भविष्य की कामना 

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-बिहार के पटना स्थित पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 8 से 11 जनवरी तक आयोजित 13वीं राष्ट्रीय जूनियर कुराश प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए जिले के खिलाड़ियों ने एक रजत और दो कांस्य पदक जीतकर जनपद व प्रदेश का नाम रोशन किया। पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।

कुराश एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के सचिव व अंतरराष्ट्रीय रेफरी मोहित शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में कनिष्क ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया, वहीं सुहानी व अभिनव ने अपनी तकनीक का लोहा मनवाते हुए कांस्य पदक जीतकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया।डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मे आयोजित स्वागत समारोह में सहायक प्रशिक्षक (बॉक्सिंग) प्रवीण कुमार ने पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा, राष्ट्रीय स्तर पर देश भर के खिलाड़ियों के बीच पदक जीतना एक बड़ी उपलब्धि है। यह सफलता खिलाड़ियों के अनुशासन, कड़ी मेहनत और अटूट लगन का सीधा परिणाम है। इन खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाकर सहारनपुर समेत पूरे उत्तर प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है।
कुराश एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के सचिव और अंतरराष्ट्रीय रेफरी मोहित शर्मा ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर यह साबित कर दिया है कि यहाँ प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि सुहानी धीमान और कनीश कुमार दोनों खिलाड़ी आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल के छात्र हैं और यह तीनों खिलाड़ी आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल में संचालित कुराश अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।
कार्यक्रम मे खेल प्रशिक्षक अमित चौधरी ने भी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, यह सफलता न केवल खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और समर्पण को दर्शाती है, बल्कि उनके प्रशिक्षकों और परिवारों के अथक प्रयासों को भी उजागर करती है। प्रतियोगिता मे पदक जीतने पर खिलाड़ियों को सहायक प्रशिक्षक बॉक्सिंग प्रवीण कुमार, मोहित शर्मा, अमित चौधरी, आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर इंजीनियर भव्य जैन, प्रिंसिपल रुचि शर्मा, रविंदर शर्मा, मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी, लाल धर्मेन्द्र प्रताप, अंतरिक्ष सैनी, ध्रुवेश सैनी, राघव कृष्णा आदि ने शुभकामनायें दी।





                  




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मेहनत लाई रंग : राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता सहारनपुर के खिलाड़ियो ने जीते तीन पदक