Ticker

6/recent/ticker-posts

समाजवादियों ने मनाया सावित्रीबाई फूले का जन्मदिन, सशक्तिकरण पर दिया जोर

समाजवादियों ने मनाया सावित्रीबाई फूले का जन्मदिन, सशक्तिकरण पर दिया जोर

रिपोर्ट एसडी गौतम

थानाभवन-समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने महान समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की जयंती जिले में कई स्थानों पर मनाई जिसमें उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा उनके जीवन से जुड़े मुख्य प्रसंगों पर चर्चा की गई।

मुख्य कार्यक्रम जिला सचिव जयसिंह सैनी के हसनपुर स्थित आवास पर आयोजित हुआ। जिसमे पदाधिकारियो सहित बड़ी संख्या में सैनी समाज की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयसिंह सैनी ने कहा कि सावित्री बाई फुले जी ने उस समय महिलाओं की शिक्षा के लिए स्कूल स्थापित किया जब महिलाओं की शिक्षा के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। समाजवादी छात्र सभा के ज़िलाध्यक्ष भूपेन्द्र सैनी ने कहा कि सावित्रीबाई फूले व उनके पति ज्योतिराव फूले ने हिंदू समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए सत्यशोधक समाज की स्थापना की। वरिष्ठ नेता शेर सिंह राणा ने कहा कि भाजपा सरकार में पिछड़ों की उपेक्षा हो रही है तथा उनके संवैधानिक अधिकारों को लूटा जा रहा है।
वरिष्ठ नेता वतन सैनी ने कहा कि सैनी समाज को  विचार करना चाहिए कि भाजपा की सरकार ज्योतिबा फूले को कितना सम्मान दे रही है। योजना आयोग के पूर्व सदस्य प्रोफेसर सुधीर पंवार ने अपने संदेश में कहा कि ज्योतिबा फुले व उनके पति द्वारा स्थापित सत्य शोधक समाज ने हिंदू धर्म में पुनर्जागरण का प्रारम्भ किया जिसने विधवा विवाह,महिला शिक्षा और कालान्तर में आरक्षण की नींव रखी।उन्होंने कहा कि महिलाओं व पिछड़ों के कल्याण अखिलेश यादव जी की सरकार बनाना जरूरी है। समाजवादी अनुसूचित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सलेक चंद ने कहा कि दलित वर्गों को गांव के सार्वजनिक कुएं से पानी पीने की मनाही थी ज्योतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले ने उनके पानी पीने के लिए अपने घर के पिछवाड़े में 1868 मे एक कुआं खुदवाया था। कार्यक्रम मे अरविंद सैनी प्रधान, नितिन सैनी, राहुल सैनी, चौधरी राधेश्याम सैनी, अजय सैनी, डॉ. वीरसिंह चौहान तथा खुशनूद ने भी सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजब सिंह कश्यप तथा संचालन संजय सैनी ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर सोनू तोमर ने देशवासियों से एकजुट होने की अपील