Ticker

6/recent/ticker-posts

साफ सुथरा रखने तथा पर्यावरण के संरक्षण के लिए सफाई अभियान में अपना पूर्ण सहयोग दें-डीएम

लगातार जारी है जनपद को सुन्दर स्वच्छ बनाने का अभियान

साफ सुथरा रखने तथा पर्यावरण के संरक्षण के लिए सफाई अभियान में अपना पूर्ण सहयोग दें-डीएम 

रिपोर्ट श्रवण झा

हरिद्वार-धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ,स्वच्छ एव सुंदर बनाए जाने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में तथा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में 46दिन से निरंतर सफाई अभियान चलाया जा रहा है,जिसकी जिलाधिकारी स्वयं निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे है।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने लोगों से अपेक्षा की है कि नव वर्ष पर सभी संकल्प ले की हम अपने घर आंगन एवं आस पास क्षेत्र को साफ सुथरा रखने तथा पर्यावरण के संरक्षण के लिए इस माह सफाई अभियान में अपना पूर्ण सहयोग देंगे।बीएचईएल नगर प्रशासक संजय पवार ने अवगत कराया है कि बीएचईएल क्षेत्रांतर्गत आकांक्षा स्कूल सेक्टर 01 एवं मध्य मार्ग पर भेल टाउनशिप एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट द्वारा साफ सफाई अभियान चलाया गया।राष्ट्रीय राजमार्ग एवं एनएचएआई एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा अपनी अपनी सड़कों में चलाया गया सफाई अभियान ’अधिशासी अभियंता एनएचएआई अतुल शर्मा ने अवगत कराया है कि दूधाधारी फ्लाईओवर एवं एनएच 74क्षेत्रांतर्गत साफ सफाई का कार्य कराया गया।अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग सुरेश तोमर ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा लक्सर क्षेत्र में एवं राष्ट्रीय राजमार्ग 334क्षेत्रांतर्गत सफाई का कार्य कराया गया। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग दीपक वर्मा ने अवगत कराया है कि सिडकुल क्षेत्रांतर्गत फोर लाइन सड़क किनारे साफ सफाई कराई गई।जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने अवगत कराया है की एकम्स कंपनी के माली के सहयोग से आपदा की टीम द्वारा कार्यालय कैंपस एवं बाहर रेलिंग में उगी झाड़ियों की कटान कर साफ सफाई कराई गई।खंड विकास अधिकारी नारसन ने अवगत कराया है कि नारसन क्षेत्रांतर्गत ग्राम कोतवाल आलमपुरा,लखनौता,मखदूमपुर आदि क्षेत्रों में सड़क किनारे पड़े मिट्टी को उठाया गया।खंड विकास अधिकारी रुड़की ने अवगत कराया है कि रुड़की क्षेत्रांतर्गत सोहलपुर गढ़ा में सफाई के कार्य कराया गया।’उद्योग विभाग द्वारा भी इंडस्ट्रियल क्षेत्र ने चलाया जा रहा सफाई अभियान’महाप्रबंधक उद्योग उत्तम कुमार तिवारी ने अवगत कराया है कि रायपुर इंडस्ट्रियल क्षेत्र में नालियों की सफाई के साथ चलाया गया सफाई अभियान।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का सुनहरा अवसर, 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप