Ticker

6/recent/ticker-posts

सावित्रीबाई फुले ने जीवन भर महिला उत्थान के लिए कार्य किया- चौo अब्दुल वाहिद

सावित्रीबाई फुले ने जीवन भर महिला उत्थान के लिए कार्य किया- चौo अब्दुल वाहिद

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के आयोजित मासिक बैठक में  एसआईआर के अंतर्गत अधिक से अधिक  वोट बनवाने एवं जिला पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया गया। सावित्रीबाई फुले की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए उनके कार्यों को और आगे बढ़ाने तथा दलित एवं महिलाओं के उत्थान में कार्य करने का संकल्प लिया।

अंबाला रोड स्थित जिला कार्यालय पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देशानुसार सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित करो ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने जीवन भर महिला उत्थान के लिए कार्य किया और उन्होंने कभी भी अपने लिए नहीं बल्कि दलित एवं महिलाओं के उत्थान में कार्य किया उन्होंने कहा कि वह महिलाओं को अधिक से अधिक शिक्षित करने की पक्षधर थी जिन्होंने महिलाओं के विकास में ऐसे कार्य की जिसके बल पर आज महिलाएं शिक्षा के साथ-साथ प्रत्येक  क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत का चुनाव आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी की महत्वपूर्ण कड़ी है इसलिए सभी कार्यकर्ता जिला पंचायत चुनाव में सफलता के लिए जुट जाए ताकि पार्टी की अधिक से अधिक उम्मीदवार चुनाव जीत सके। प्रदेश सचिव माहिर राणा पूर्व मंत्री विनोद तेजियां चौधरी साजिद ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने सती प्रथा एवं बाल विवाह जैसी कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई और और उनके बंद करने में  अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत के चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव होने हैं जिसमें पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का लक्ष्य निर्धारित कर 2027 के चुनाव की तैयारी में लग जाएं और जिला पंचायत चुनाव में जीत हासिल करने के लिए मजबूती से कार्य करें। प्रदेश सचिव रूही अंजुम जिला महासचिव जितेंद्र राणा बाबा ने कहा कि एसआईआर में पीडीए प्रहरी की भूमिका निभाते हुए अधिक से अधिक वोट बनवाने का कार्य करें जो हमारी जीत में महत्वपूर्ण होगा। बैठक को चौधरी अब्दुल गफूर किरण पाल राणा राजेश शर्मा रमेश पवार राजकुमार घटडा कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी मुस्तकीम राणा सुदेश गुर्जर दिशान आरिफ अच्छन यादव काशिफ अल्वी महजबी खान हसीन कुरैशी इमरान मलिक आदि ने संबोधित किया। बैठक में शाहिद मंसूरी मोहम्मद आफताब महेंद्र पाल साहब सिंह गौरव पवार नजिया मनीषा शबाना रेशमा तमन्ना इसराना नरेश यादव मोहम्मद अनवर चौधरी जुमला सिंह अरविंद राणा देवांश गोस्वामी योगेंद्र शर्मा कयूम वीरेंद्र यादव चौधरी भूप सिंह डॉक्टर राकेश शहजाद माजरा जितेंद्र सिंह कटार सिंह सतीश कुमार कुलदीप हंस आदि मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता चौधरी अब्दुल वाहिद ने की बैठक का संचालन कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

कभी टूटना नहीं चाहिए छात्रों का किताबों से रिश्ता - अरशद मदनी