बहुउद्देशीय शिविर में विभिन्न विभागों ने 1245 लोंगो को प्रमाण पत्र किये निर्गत
रिपोर्ट श्रवण झा
हरिद्वार- मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा की अध्यक्षता में विकासखंड रुड़की के न्याय पंचायत खंजरपुर पंचायत घर टोडा कल्याणपुर अहतमाल में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जन कल्याणकारी योजनों से 2251क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किया गया तथा विभिन्न विभागों के माध्यम से 1245 लोगों को विभिन्न प्रमाण पत्र निर्गत किए गए,इस शिविर में 5238लोगों ने लिया हिस्सा।
शिविर में क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज 66समस्याओं में से 46समस्याओं का मौके पर निस्तारण कर शेष समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष,समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति (राज्यमंत्री स्तर)देशराज कर्णवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार प्रदेश की सभी न्याय पंचायतों में यह अभियान चलाया जा रहा है।इसका उद्देश्य विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुँचाना है तथा उनकी समस्याओं का त्वरित गति से समाधान सुनिश्चित करना है।उन्होंने कहा कि जन जन की सरकार जन जन के द्वार आयोजित हो रहे शिविरो में भारी संख्या में ग्रामीण पहुंच रहे है तथा शिविर में विभिन्न विभागों की जन-कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बहुउद्देशीय शिविर के माध्यम से क्षेत्रीय जनता को भरपूर लाभ हो रहा है। राज्यमंत्री/भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टालों का भी निरीक्षण किया। मुख्य विकास अधिकारी ने क्षेत्रवासियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को कहा कि जिन शिकायतों का कार्यक्रम में निस्तारित नहीं हो पाया है उन शिकायतों का तत्परता से निराकरण करना सुनिश्चित करे।शिविर में विधायक उमेश कुमार शर्मा,ग्राम प्रधान वाजिद अली,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश,खंड विकास अधिकारी सुमन कोटियाल सहित क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधानगण,पंचायत सदस्यगण,अधिकारी व कर्मचारीगण और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ