28 फरवरी को आश्रम कोहड़ा में आयोजित होगा 121 कन्याओं का विवाह समारोह
रिपोर्ट एसडी गौतम
नारायणगढ़-अखिल भारतीय संत शिरोमणि सतगुरु रविदास मिशन रजि. गुरु गद्दी उन-शुक्रताल के तत्वाधान में संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी महाराज की 649वी पावन जयंती के अवसर पर सतगुरु रविदास आश्रम कोहड़ा तहसील नारायणगढ़ जिला अम्बाला में आगामी 28 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय सत्संग व 121 कन्याओं का सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा जिसकी तैयारियां जोरो पर है।
जानकारी देते हुए आश्रम व्यवस्थापक संत राजकुमार दास बाल ब्रह्मचारी ने कहा कि मिशन के संस्थापक व अध्यक्ष सतगुरु स्वामी समनदास जी महाराज की प्रेरणा से हर वर्ष की तरह इस साल भी आगामी 27 फरवरी दिन शुक्रवार को संत समागम तथा 28 फरवरी 2026 दिन शनिवार को 121 कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह की तैयारियां जोरो शोरों पर चल रही है। उन्होंने सभी से समारोह में आने का आव्हान किया है। सेवक एसडी गौतम ने बताया कि समारोह में कई राज्यों से अनुयायी व सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी हस्तियां शामिल होगी साथ ही धार्मिक व राजनीतिक दल के गणमान्य नागरिक भी पहुंचेंगे। इस दौरान विक्रम दास, निर्मल दास, सुखविंद्र सिंह, हर्ष, कृष्ण दास, बलबीर सिंह, रामकरण सिंह, करनैल सिंह, भरतू व विशाल समेत आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ