कैरेटलाइन ज्वेलरी शौरूम में हुई चोरी की घटना का हुआ खुलासा ,पकड़े गए 3 महिलाओं सहित 5 शातिर चोरो से करोडो के हीरे/सोने की ज्वेलरी एवम नकदी बरामद,
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर -दिल्ली रोड स्थित कैरेटाइन ज्वेलरी शाॅप में हुई चोरी का आज थाना सदर बाजार प्रभारी कपिल देव ने अपनी पुलिस एवम स्वाट/सर्विलांस टीम के साथ भंडाफोड़ करते हुए,3 महिलाओं सहित 5 शातिर चोरों को करोडो के हीरे/सोने की ज्वेलरी एवम नकदी के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस लाईन स्थित सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि 23 जनवरी 2026 की रात को कुछ अज्ञात चोरों द्वारा देहली रोड स्थित कैरेटलाइन ज्वैलरी शौरूम में सैंध लगाकर करोडो रूपए की हीरे/सोने के आभूषण चोरी कर लिए गए थे।जैसे ही इस हाई प्रोफाइल चोरी की खबर पुलिस को लगी तो, इस चोरी के खुलासे के लिए स्वाट/सर्विलांस टीम के साथ कई पुलिस टीमों को लगाया गया।आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया।इधर इंस्पेक्टर कपिल देव भी अपनी पुलिस एवम स्वाट/सर्विलांस टीम के साथ इन चोरों की तलाश में दबिशे देनी शुरू कर दी।पुलिस टीम ने आखिरकार इस हाई प्रोफाइल चोरी का खुलासा करते हुए 3 महिलाओं सहित 5 शातिर चोरों सलमा पत्नी अरशद निवासी भंगी कालोनी थाना मण्डी,हाल पता नई बस्ती कलियर रूडकी जनपद हरिद्वार,काली पत्नी अनीश उर्फ पीरू निवासी भंगी कालोनी निकट हसमत कालोनी थाना मण्डी,हाल पता बंजारो का मौहल्ला थाना भगवानपुर रूडकी जनपद हरिद्वार,सीमा पत्नी दिलशाद निवासी भंगी कालोनी,हसमत कालोनी थाना मण्डी,हाल पता शैतान चौक कलियर रूड़की जनपद हरिद्वार, दिलशाद पुत्र अनीश उर्फ पीरू निवासी भंगी कालोनी,निकट हसमत कालोनी थाना मण्डी,हाल पता शैतान चौक,कलियर रूडकी जनपद हरिद्वार एवम इरशाद उर्फ काला पुत्र अनीश उर्फ पीरू निवासी भंगी कालोनी,निकट हसमत कालोनी,हाल पता शैतान चौक कलियर रूडकी जनपद हरिद्वार को गिरफतार कर लिया।जिनके कब्जे से 9 नेकलेस,67 ब्रेसलेट,17 मंगलसूत्र,32 जोड़े ईयर रिंग,2 गले के सेट ईयर रिंग सहित,18 पेंडेंट,3 चार्मस,90 अंगुठी,32 चैन,11 अंगुठी,11 चूडी,45,100 रूपए नकद एवम 40 पीस आभूषण पीली धातु चूडी,चैन,अंगुठी व आर्टीफिशियल ज्वैलरी बरामद की गई।पकड़े गए अपराधियों का अपराधिक इतिहास भी निकला चौंकाने वाला। इस कामयाबी के लिए पुलिस टीम को 25 हजार रूपए का पुरूस्कार भी दिया गया।इस मौके पर एसपी सिटी व्योम एवम अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार यादव भी मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ