गगनभेदी जयकारो व बैंड बाजे की धुन से भक्तिमय हुआ क्षेत्र, जगह जगह हुए शोभायात्रा का स्वागत
रिपोर्ट एसडी गौतम
नागल-संत शिरोमणि सतगुरु रविदास महाराज जी के प्रकट उत्सव की चौथे दिन भी क्षेत्र में लगातार धूम मची रही। क्षेत्र के कस्बा नागल समेत गाँव मीरपुर मोहनपुर व तांशीपुर में सतगुरु रविदास जी महाराज के चरणों में आरती कर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
कस्बा नागल में बढ़ेडी कोली में उद्घाटनकर्ता अनिल कर्णवाल, पूर्व विधायक रविन्द्र मोल्हू, प्रधानपति बिरमपाल, एआईडीसी प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु गौतम, लेखराम आईटीसी, अमरदीप प्रधान व राजबीर प्रधान समेत आदि ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। उदघाटन से पूर्व वरिष्ट समाजसेवी जयराम गौतम प्रधान व एसडी गौतम पत्रकार ने मंदिर पहुंचकर मत्था टेक आशीर्वाद लिया। मनमोहक झांकियों से सजी भव्य शोभायात्रा गांव से शुरू होकर में बाजार बस स्टैंड ब्लॉक चौराहा, श्री गुरु नानक दरबार साहिब से होते हुए सतगुरु रविदास मंदिर पर आकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में सजी सुंदर व मनमोहक झांकियां सभी का मन मोहित करती रही। लाठी व रस्सा करतब ने सभी को आश्वचर्यचकित कर दिया। इस दौरान आपसी भाईचारे को मजबूती देते हुए कस्बे के गणमान्य लोगों द्वारा जगह जगह शोभायात्रा का स्वागत कर प्रसाद वितरण कर भाईचारे की मिसाल की पेश की गई। शोभायात्रा में बैंड बाजे व डीजे की धुन ने माहौल को भक्तिमय बनाए रखा और गगनभेदी जयकारो से माहौल गूंजता रहा। सुरक्षा का जिम्मा संभालते हुए थाना प्रभारी राजकुमार चौहान अपनी टीम के साथ शोभायात्रा के साथ साथ रहे। इस दौरान बाबा गुलज़ार सिंह चीमा, क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र निम, विधानसभा प्रभारी बसपा सुलेख गौतम, प्रमोद एडवोकेट, डॉ. सोनु कुमार, कपिल डावर, देवेंद्र धवलहार, मा. हेमंत अरोड़ा, राकेश पहलवान, डॉ. जयकुमार, हरिकांत, अमरीश, प्रवीण, पिंटू, अरुण चक्रवर्ती, राजू पहलवान, दीपक चोपड़ा, काला, जगमीर कर्णवाल, मा. अमित कुमार, मा. सुनील नाहर, इरफान पहलवान, नरेश अमीन, दीपक गौतम, ओमवीर आर्य, विनोद आर्य, रवींद्र कश्यप, अवनीश कर्णवाल, इरफान मिर्जा, दीपांशु नौसरान, बिजेन्द्र बर्मन, अमित व विशाल समेत क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। गाँव मीरपुर मोहनपुर में सतगुरु रविदास मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए बस स्टैंड व सतगुरु रविदास मंदिर नागल से होते हुए वापस गांव स्थित मंदिर पर आकर संपन्न हुई। बैंड बाजे ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। उपनिरीक्षक नवीन जयंत मयटीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभाले रहे। इस दौरान मीरपुर में अध्यक्ष सिंपल कुमार, मोनू कुमार, रॉबिन कुमार, शुभम, अजय कुमार, विशाल, अंकुश, जितेंद्र, गोविंदा, विकास व अरविंद कुमार समेत आदि मौजूद रहे। गाँव तांशीपुर में भी संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी महाराज की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें कारो पर सजी गुरुजी की प्रतिमा व झांकियां आकर्षक का केंद्र बनी रही और शोभायात्रा में बैंड की धुन पर अनुयायी झूमते रहे। सुरक्षा की दृष्टि से उपनिरीक्षक सुशील कुमार मयटीम के साथ मौजूद रहे। दौरान महात्मा सतीश दास, डॉ. नरेंद्र कुमार, अध्यक्ष जोगेंद्र कुमार, संजय कुमार, रॉबिन, मुंतजिर व महताब प्रधान समेत सैकड़ों ग्रामवासी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ