Ticker

6/recent/ticker-posts

फार्मर रजिस्ट्री की कम प्रगति पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी

फार्मर रजिस्ट्री की कम प्रगति पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा बैठक की गई।जिलाधिकारी द्वारा फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति कम होने पर  कड़ी नाराज़गी व्यक्त करते हुए निर्देश दिये कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य सरकार की प्राथमिकता में से एक है, इस कार्य को अभियान के रूप में करना है, सभी अधिकारियों को अपने अधिनस्थ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर स्वयं प्रगति का आंकलन करने हेतु निर्देशित दिये गये।   

जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिये गये कि अपने अधीनस्थ ए॰डी॰ओ॰ पंचायत, पंचायत सहायकों, कॉ-ऑपरेटिव सोसायटी, से फार्मर रजिस्ट्री का कार्य कराये जाने के साथ ही उपस्थित समस्त क्षेत्रीय कर्मचारियों को निर्देश दिये गये कि प्रति कर्मचारी 50 फार्मर रजिस्ट्री प्रतिदिन किया जाना अनिवार्य है।श्री मनीष बंसल द्वारा उप कृषि निदेशक को निर्देश दिये गये कि प्रतिदिन फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति से अवगत करायेगे, साथ की क्षेत्र में फार्मर रजिस्ट्री के कार्यो का निरीक्षण करें। उप कृषि निदेशक श्री सन्दीप पाल  ने जिलाधिकारी  को अवगत कराया कि जनपद में कुल 343694 कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री की जानी है, जिसमें से अभी तक 225771 कृषको की फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण की गयी है, अवशेष 117923 कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री बनायी जानी है। इस कार्य हेतु समस्तं क्षेत्रीय कर्मचारियों का ग्रामवार कैम्पों का आयोजन कर फार्मर रजिस्ट्री का कार्य किया जा रहा है। क्षेत्रीय कर्मचारियों के द्वारा अवगत कराया गया है कि फार्मर रजिस्ट्री करने में कुछ समस्याओं का सामना करना पड रहा है, जैसे कृषक का नाम भिन्न होना, मोबाईल नम्बर अपडेट न होना, ग्राम से बाहर निवास करना, मृतक आदि।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित राजेश महाजन, उप कृषि निदेशक श्री सन्दीप पाल, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री प्रदीप कुमार, श्री राजवीर सिंह, ग्रुप-1, कार्यालय जिला कृषि अधिकारी, श्री नौरतु सिंह बादल, आंकाक्षा पंवार, गौरव शर्मा, सोनी कुशवाह, मनेन्द्र सिंह एस॰एम॰एस॰, ए॰डी॰ओ पंचायत के साथ-साथ कृषि विभाग के सभी क्षेत्रीय कर्मचारी उपस्थित रहें।

      

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

यूजीसी कानून 2026 के विरोध में सवर्ण समाज का किया प्रदर्शन