Ticker

6/recent/ticker-posts

इंद्रप्रस्थ कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव उड़ान का समापन

इंद्रप्रस्थ कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव उड़ान का समापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी को किया मंत्रमुग्ध

रिपोर्ट एसडी गौतम

नागल-इंद्रप्रस्थ इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, सहारनपुर में चल रहे वार्षिक उत्सव उड़ान का दूसरे दिन भी भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार श्री कमल कृष्णा, पदमश्री सेठपाल सिंह, चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ, सचिव श्री संकल्प कुलश्रेष्ठ, श्रीमती मुक्ता कुलश्रेष्ठ, श्रीमती पूनम शर्मा व डॉ. अंजू वालिया द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम की प्रस्तुति का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

इसके पश्चात छात्र छात्राओं द्वारा ऑपरेशन सिंदूर पर एक प्रस्तुति दी गई जिसमें मेघा, कीर्ति ,रितिका, इशा, रिंकी, शैली, मानसी, राधा ,विनय , सिद्धार्थ, अर्शी, अलीशा ,उर्वशी, हेमंत ने प्रतिभाग़ किया तथा इस प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरी। इसके अलावा विभिन्न प्रस्तुतियों में दंगल एक्ट, पंजाबी ,कॉमेडी ,देशभक्ति, हरियाणवी, गुजराती आदि बहुत सी प्रस्तुति छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गई। इसके पश्चात बीटेक, पॉलिटेक्निक व डी फार्मा के टॉपर छात्रों को सम्मानित किया गया, जिसमें बीटेक कंप्यूटर साइंस में फ़बिहा परवीन, इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी में अलीशा जैदी, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में सर्वेश कुमार, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में रक्षित, पॉलिटेक्निक मैकेनिकल इंजीनियरिंग में कार्तिकेय, सिविल इंजीनियरिंग में बृजेश तथा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में विनायकांत व डी. फार्मा में प्रितपाल सिंह को सम्मानित किया गया। इसके अलावा स्टूडेंट ऑफ द ईयर का अवार्ड बीटेक कंप्यूटर साइंस की छात्रा पूजा जायसवाल को दिया गया। इसके अलावा हर वर्ष की भांति संस्था के शिक्षकों को भी अवार्ड से नवाजा गया, जिसमें बेस्ट टीचर का अवार्ड वासिफ राव को दिया गया। इसके अलावा एक्सेल अवार्ड प्राप्त करने वालों में अज़रा, रोहित सिंह, विकास शर्मा ,सचिन कुमार, विकास सिंह कुशवाहा, कामिनी रहे।
इसके अलावा राइजिंग स्टार का अवार्ड डॉ पंकज, रमन, आशीष शर्मा, अफाक को दिया गया। अनुशासन अवार्ड से प्रवीण कुमार को नवाजा गया। इवेंट मैनेजमेंट का अवार्ड आयुषी धीमान तथा सर्वश्रेष्ठ समर्पण अवार्ड तालिब राणा ने प्राप्त किया। इसके अलावा श्रममेव जयते अवार्ड प्राप्त करने वालों में सौरभ व फूलमती रहे। संस्था के चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ ने कार्यक्रम के सफल समापन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान की पहचान केवल इमारत से नहीं बल्कि वहां पढ़ने वाले छात्रों, मार्गदर्शन देने वाले शिक्षकों और सहयोग करने वाले अभिभावकों से होती है। उन्होंने कहा मुझे यह कहते हुए प्रसन्नता हो रही है कई हमारा कॉलेज शिक्षा, अनुशासन, नैतिक मूल्य एवं सर्वांगीण विकास की दिशा में निरंतर प्रगति कर रहा है। संस्था के सचिव श्री संकल्प कुलश्रेष्ठ ने छात्रों को शुभकामनाएं होते देते हुए कहा कि छात्रों की मेहनत, जिज्ञासा और रचनात्मकता ही हमारे भविष्य की नींव है। पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों और सामाजिक दायित्व भी जीवन में उतनी ही महत्वपूर्ण है। समारोह में छात्रों द्वारा दी गई प्रस्तुतियां इसी संतुलित विकास का प्रमाण है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं बल्कि एक जिम्मेदार, संवेदनशील और आत्मनिर्भर नागरिक बनना है, हमें विश्वास है कि हमारे छात्र अपने ज्ञान मूल्य के बल पर समाज और देश का नाम रोशन करेंगे। समारोह में यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार कमल कृष्णा द्वारा प्रेस क्लब अध्यक्ष ओमप्रकाश जैन, संरक्षक अजय अग्रवाल, महासचिव एसडी गौतम व साबिर अली यूसुफ को पटका पहनाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक की भूमिका डॉ. पूजा तोमर व श्रीमती मीनाक्षी काकरान ने निभाई । उन्होंने विभिन्न प्रस्तुति के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों का चयन किया। सभी प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। मंच के संचालन में डॉ नेहा त्यागी, सक्षम अरोड़ा व दिबा का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में संस्था का समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राएं व विभिन्न अतिथि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ