Ticker

6/recent/ticker-posts

सोफिया स्कूल में पहुंचे उच्च प्राथमिक विधालय के छात्रों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

सोफिया स्कूल में पहुंचे उच्च प्राथमिक विधालय के छात्रों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

रिपोर्ट एसडी गौतम

नागल- ग्राम ताजपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय के कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत सोफिया इंटरनेशनल स्कूल लाया गया, जहाँ छात्रों ने विद्यालय के वातावरण को नज़दीक से देखा और विभिन्न खेल-कूद एवं शैक्षिक गतिविधियों में भाग लिया। इस दौरान ताजपुर के छात्रों की सोफिया इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों से आपसी मुलाक़ात भी हुई, जिससे उनमें सीखने, समझने और विश्लेषण करने की क्षमता का विकास हुआ।

भ्रमण के दौरान छात्रों के साथ आए शिक्षकों ने भी विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था, संसाधनों और गतिविधियों का अवलोकन किया। छात्रों के लिए ताजपुर गाँव से सोफिया इंटरनेशनल स्कूल तक आने-जाने की समुचित व्यवस्था विद्यालय प्रबंधन द्वारा की गई। यह संपूर्ण पहल सोफिया इंटरनेशनल स्कूल एवं उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग के संयुक्त सहयोग से तथा जिलाधिकारी महोदय की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुई। विद्यालय द्वारा सभी आगंतुक छात्रों को पेन, पेंसिल, रबर, शार्पनर आदि शैक्षिक सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान की गई।

इस प्रकार की यह पहल ग्रामीण छात्रों के शैक्षिक, बौद्धिक एवं सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सराहनीय कदम साबित हुई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार अवस्थी, को-ऑर्डिनेटर श्रीमती अर्पिता विजन सहित श्री राजेश कुमार, श्री केशव अग्रवाल, श्रीमती किरण, स्वाति, पूनम, रजनी, वैशाली, सुनीता, बंदना, निधि, शगुन, हेमा, पारुल, मीनाक्षी, गरिमा, उर्वशी, शिवानी, सोनिया, शिवांशु, रमन, अजय, सौरभ, अभिषेक, दलजीत, प्रदीप, रोहित, पूजा एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ