Ticker

6/recent/ticker-posts

चाइनीज़ माँझे पर सख़्त क़दम उठाना सरकार का सराहनीय कार्य है।इससे चाइनीज़ माँझे का इस्तेमाल बंद होगा और इससे होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगेगी-अज़ीम मलिक

चाइनीज़ माँझे पर सख़्त क़दम उठाना सरकार का सराहनीय कार्य है।इससे चाइनीज़ माँझे का इस्तेमाल बंद होगा और इससे होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगेगी-अज़ीम मलिक

रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व नगर अध्यक्ष अज़ीम मलिक ने कहा कि चाइनीज़ मांझे पर सरकार का गम्भीरता दिखाना सही क़दम है।चाइनीज़ माँझा जानलेवा साबित हो रहा था।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व नगर अध्यक्ष अज़ीम मलिक ने कहा कि चाइनीज़ माँझे के कारण आए दिन दुर्घटनाओं के समाचार मिल रहे थे।कुछ मौतें होने के भी समाचार मिले जो दिल दहलाने वाले हैं।चाइनीज़ मांझा खतरनाक साबित हो रहा है।पतंग उड़ाने का शौक़ नया नहीं है ना ही बुरा है लेकिन किसी को भी किसी की जान से खिलवाड़ करने का हक़ नहीं है।उस स्थिति में तो बिल्कुल भी नहीं जब ये जानलेवा साबित हो।अज़ीम मलिक ने कहा कि चाइनीज़ माँझे पर सरकार ने गम्भीरता दिखाते हुए जो कड़ा क़दम उठाया ये सराहनीय है।इससे निश्चित रूप से चाइनीज़ माँझे का इस्तेमाल बंद होगा और इस माँझे से होने वाली दुर्घटनाओं पर लगाम लग सकेगी।दुर्घनाएं नहीं होंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जिला अध्यक्ष शमीम अहमद ने राशिद को दी जिला सचिव के  पद की जम्मेदारी