अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास से जीवन में हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त की जा सकती है-डॉ शालू कुमारी भूर्यान
रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-एमपीएस की प्रधानाचार्या डॉ शालू कुमारी भूर्यान ने कहा कि अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास से जीवन में हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त की जा सकती है।अपना लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करें छात्र।
मदरलैण्ड पब्लिक स्कूल में कक्षा ग्यारह के छात्र-छात्राओं द्वारा कक्षा बारहवीं के छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक भव्य एवं यादगार विदाई समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गीत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स के लिए रंगारंग सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने विद्यालय जीवन के अनुभव साझा करते हुए यादगार पलों को भावुक अंदाज़ में स्मरण किया।इस अवसर पर कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न टाइटल्स रखे गए, जिससे समारोह और अधिक रोचक बन गया। जूनियर्स ने अपने सीनियर्स को शुभकामनाओं के साथ स्मृति-चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. शालू कुमारी भूर्यान ने कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास से ही जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया। विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती श्वेता सैनी ने अपने प्रेरणादायी वक्तव्य में कहा कि मदरलैण्ड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी हमेशा विद्यालय की पहचान रहेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने और समाज व राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के अंत में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं अपने जूनियर्स का आभार व्यक्त किया।
0 टिप्पणियाँ