राष्ट्रीय स्कूल जूडो चैम्पियनशिप : सहारनपुर के हर्षित धीमान ने स्वर्ण पदक जीतकर किया नाम रोशन
सहारनपुर जिला जूडो एसोसिएशन के संस्थापक सचिव व अन्तरराष्ट्रीय रेफरी दीपक गुप्ता समेत खेल प्रशिक्षको ने हर्षित धीमान दी शुभकामनाएं
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-दिल्ली मे आयोजित हुई राष्ट्रीय स्कूल जूडो चैम्पियनशिप मे सहारनपुर के हर्षित धीमान ने स्वर्ण पदक जीतकर सहारनपुर समेत उत्तर प्रदेश का नाम गौरवान्वित कर दिया। स्वर्ण पदक जीतने पर हर्षित धीमान का भव्य स्वागत किया गया।
सहारनपुर जिला जूडो एसोसिएशन के संस्थापक सचिव व अन्तरराष्ट्रीय रेफरी दीपक गुप्ता ने बताया की दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में 28 जनवरी से 3 फरवरी 2026 तक स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय स्कूल जूडो चैम्पियनशिप 2025-26 का आयोजन किया गया। जिसमे अंडर 19 आयुवर्ग में -81 किलग्राम भार वर्ग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए हर्षित धीमान ने स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा किया। अंतरराष्ट्रीय रेफरी दीपक गुप्ता ने हर्षित की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर हर्षित धीमान ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का लोहा मनवाया है। यह जीत जिले के अन्य उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।इस उपलब्धि पर रेलवे स्टेशन पहुँचने पर हर्षित धीमान का हर्षित के प्रशिक्षक सोनू सिंह (जोंटी), युवराज सिंह, हार्दिक शर्मा आदि ने का स्वागत किया वही एसोसिएशन कार्यालय पहुँचने पर एसोसिएशन की और से नौशाद सैफी, अन्तरराष्ट्रीय रेफरी दीपक गुप्ता आदि ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। घर पहुँचने पर परिवार के सभी सदस्यों ने मालाएं पहनाकर हर्षित का जोरदार स्वागत किया। राष्ट्रीय स्कूल जूडो चैम्पियनशिप मे स्वर्ण पदक जीतने पर हर्षित धीमान को क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा, सहायक प्रशिक्षक प्रवीण कुमार, एसोसिएशन संरक्षक ए.सी गुप्ता, अध्यक्ष डॉ. एस.के शर्मा, उपाध्यक्ष पंकज बंसल, अनिल अग्रवाल, विनय जिंदल, पंकज मल्होत्रा, संजय गुप्ता, धीरज जैन, संजीव गुप्ता आदि शुभकामनाए दी।


0 टिप्पणियाँ