Ticker

6/recent/ticker-posts

नकुड़ पुलिस ने चोरी की दो अलग अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

नकुड़ पुलिस ने चोरी की दो अलग अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट नदीम निजामी

नकुड़-कोतवाली नकुड़ पुलिस ने चोरी की दो अलग अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। 

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार ने पत्रकारों को बताया कि नगर में अज्ञात चोर द्वारा एक दुकान की छत फाड़कर गल्ले से पन्द्रह हज़ार रुपये नकद तथा लगभग 35 हजार रुपये का अन्य सामान चोरी कर लिया गया था। इसी दौरान पड़ोसी सद्दाम की दुकान की छत को भी नुकसान पहुंचाया गया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मु0अ0स0 47/26 धारा 331(2)/305(ए) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। दूसरी ओर ग्राम हसनपुर निवासी सोराज सिंह पुत्र रतन सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके खेत से साढ़े सात एचपी की बिजली मोटर एवं केबिल चोरी कर ली गई। इस मामले में पुलिस ने मु0अ0स0 38/26 धारा 303(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया था। दोनों मामलों के खुलासे के लिए प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सोनकर के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान नयागांव रोड स्थित बंद पड़े पेट्रोल पंप के पास से मुरसलीन उर्फ छोटा पुत्र इकबाल उर्फ बाला निवासी ग्राम कुंडा कलां, थाना गंगोह को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 3 बोतल सरसों का तेल, 3 पैकेट बिस्कुट, 2 पैकेट नमकीन, 170 रुपये सिक्के व 3000 रुपये नकद बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर अभियोगों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

डीईओं प्राथमिक शिक्षा हर सप्ताह एक ब्लॉक कार्यालय तथा विद्यालयों का निरीक्षण करेंगें