खेलकूद गतिविधियां बच्चों के शारीरिक विकास के साथ साथ मानसिक और बौद्धिक क्षमता को भी मजबूत करती हैं-गौरव मिश्रा
रिपोर्ट नदीम निज़ामी
नकुड़-पीएम श्री विद्यालय शासन के निर्देशानुसार आयोजित दो दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ साथ रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन केएलजीएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गौरव मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद गतिविधियां बच्चों के शारीरिक विकास के साथ साथ मानसिक और बौद्धिक क्षमता को भी मजबूत करती हैं। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गोला फेंक, कबड्डी, लंबी कूद तथा 200 मीटर दौड़ जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लिया, जिसमें लक्की, वैष्णवी, तोहिद, मीनाक्षी, अब्दुल्ला आदि ने शानदार प्रदर्शन कर पदक एवं ट्रॉफी अपने नाम की। इसके अतिरिक्त शिक्षिका एकता सैनी एवं अरविंद कुमार के निर्देशन में विद्यालय के बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों की भरपूर तालियां बटोरी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनूप सिंह ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है, जिससे उनमें आत्मविश्वास और प्रतिभा का निखार हो सके।कार्यक्रम में डायट प्रवक्ता संजय कुमार, सुशील कुमार, विनोद कुमार, एसएमसी अध्यक्षा बबीता देवी, जयप्रकाश, सभासद विपिन पाल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की। आयोजन को सफल बनाने में शाजिया बेगम, प्रतीक्षा रमन, अनुज कुमार, अनिल कुमार, रश्मि, उमा, अनुराधा, आशु धीमान, खालिदा परवीन, मंगेश कुमारी आदि रहे।
0 टिप्पणियाँ