स्वतंत्रता सेनानियों का इतिहास अगली पीढ़ियों तक पहुंचाना समय की आवश्यकता- चौहान
रिपोर्ट श्रवण झा
हरिद्वार-स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजेन्द्र बहादुर सिंह की 20वीं पुण्यतिथि पर श्रीमहाकालेश्वर महादेव मन्दिर प्रज्ञाकुञ्ज जगजीतपुर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण विद्यालंकार,स्थानीय विधायक आदेश चौहान,आचार्य करुणेश मिश्रा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा गणमान्य लोग शामिल हुए।
संगठन के अध्यक्ष देशबन्धु ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री राजेन्द्र बहादुर सिंह का परिचय देते हुए बताया कि वे गांधीजी की असीम अनुकम्पा के पात्र रहे हैं,उनके पास गांधीजी के हस्तलिखित पत्र उनकी निकटता का परिचय देते हैं।स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति (रजि.) के राष्ट्रीय महासचिव तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पुत्र जितेन्द्र रघुवंशी ने अपने पिताजी के जीवन परिचय तथा स्वतंत्रता आन्दोलन में भागीदारी का उल्लेख करते हुए बताया कि पिताजी का जन्म 11अगस्त 1911को चित्रकूट के पावन आंचल ग्राम पिंडरा जागीरदार पिता स्व.श्रीदुर्गा प्रसाद सिंह तथा माता श्रीमती सुखदेव देवी के घर में हुआ।सन 1930 में ही राजेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में महावीर दल का गठन हुआ,जो गांधी जी की विचारधारा का प्रचार प्रसार करता था।दिसंबर 1930 में आपके साथ एक प्रतिनिधि मंडल सत्याग्रह में शामिल होने के लिए आगरा,दिल्ली तथा अजमेर गया।राजेन्द्र बहादुर सिंह ने राज्य की कामना की अपेक्षा स्वतंत्रता को अपना इष्ट माना और वर्धा आश्रम चले गए,जहां सन 1936से 1938तक आश्रम की गतिविधियों के संचालन में महादेव भाई जैसे वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संरक्षण में सेवारत रहे।इस बीच पयस्वनी नदी के तट त्रिवेणी घाट पर 14 जनवरी 1938को कांग्रेस का अधिवेशन रखा गया,जिसकी व्यवस्था की जिम्मेदारी पिताजी को सौंपी गई,नवंबर 1938 में चित्रकूट में प्रजा परिषद का गठन किया गया,जिसके अध्यक्ष गोदीन शर्मा बनाए गए।सन 1945 में राजेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में प्रजा मंडल की स्थापना हुई,इसके सदस्यों ने असहयोग आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया और गिरफ्तारियां दीं।पिताजी ने सन 2006अपने निवास प्रज्ञाकुंज, जगजीतपुर में अंतिम सांस ली,जहां कनखल श्मशान घाट में पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।श्रद्धांजलि सभा के पश्चात महाशिवरात्रि का भण्डारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया,जिसमें स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के प्रभाश मिश्रा, कैलाश चन्द वैष्णव,वीरेंद्र गहलोत,डा.वेद प्रकाश आर्य,जोगिंद्र सिंह तनेजा,सुरेन्द्र छाबड़ा,विवेक कुमार शर्मा,वी.एन.चौधरी,राम बाबू कुशवाहा,नरेन्द्र कुमार वर्मा,अनुराग सिंह गौतम,आदित्य गहलोत,प्रमेश चौधरी ,चन्द्र प्रकाश मगन,अनुज गुप्ता,बृजेश सिंह,सतपाल सिंह,सत्यवीर सिंह,पुनीत श्रीवास्तव,दीपक कुमार,अवतार सिंह,सतेन्द कुमार,स्वाती गुप्ता,श्रीमती शीला सिंह,कमला देवी,आशा रघुवंशी,गीता देवी गुप्ता,निशा सिंह कुशवाहा,पूनम शैलेन्द्र सिंह,पूनम बृजेश सिंह सहित अन्य भाई बहनों ने भी प्रसाद वितरण में सराहनीय सहयोग प्रदान किया।
0 टिप्पणियाँ