Ticker

6/recent/ticker-posts

टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत

 टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत

रिपोर्ट श्रवण झा

हरिद्वार-बहादराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत बढ़ेड़ी राजपूतान गांव के समीप स्थित पुलिया पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की की मोर्चरी भिजवा दिया है।

जानकारी के अनुसार 22वर्षीय हिमांशु,निवासी सीतापुर बलुवा बाजार,जिला सुपौल (बिहार),मंगलवार सुबह बाइक से रुड़की से हरिद्वार की ओर जा रहा था।जैसे ही वह बढ़ेड़ी राजपूतान गांव के समीप पुलिया के पास पहुंचा,पीछे से आ रहे पानी के टैंकर ने उसे टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक टैंकर के नीचे आ गया और उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। इस दौरान हाइवे पर जाम की स्तिथि भी बनी।सूचना पाकर बहादराबाद थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और यातायात को सुचारु कराया। पुलिस ने टैंकर और क्षतिग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है, जबकि हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया।थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि मृतक के स्वजन को घटना की सूचना दे दी गई है। स्वजन के आने के उपरांत पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्यवाही निरंतर जारी’