Ticker

6/recent/ticker-posts

एसएसपी ने की दारुल उलूम के जिम्मेदारों से मुलाकात

 एसएसपी ने की दारुल उलूम के जिम्मेदारों से मुलाकात

रिपोर्ट समीर चौधरी

देवबंद-धार्मिक नगरी देवबंद में रमजान के पहले जुमा की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से प्रमुख मस्जिदों और चौक चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा।

पुलिस कप्तान अभिनंदन सिंह ने स्वयं देवबंद पहुंच सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसएसपी ने दारुल उलूम देवबंद के अतिथि गृह पहुंच कार्यवाहक मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी से मुलाकात की और दारुल उलूम का भ्रमण भी किया। इस दौरान एसपी ट्रैफिक शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सभासद सैयद हारिस, नजम उस्मानी, अंसार मसूदी, मौलाना शहजाद कासमी, मुफ्ती रिहान आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एसएसपी ने की दारुल उलूम के जिम्मेदारों से मुलाकात