Ticker

6/recent/ticker-posts

देवबंद में अकीदत के साथ अदा हुआ रहमान का पहला जुमा

देवबंद में अकीदत के साथ अदा हुआ रहमान का पहला जुमा

अकीदतमंदों ने उठाए अल्लाह की बारगाह में हाथ, अमन चैन की मांगी दुआएं

देहात व आस पास क्षेत्र से आए लोगों ने जमकर की खरीदारी, बाजार रहे गुलज़ार

रिपोर्ट समीर चौधरी

देवबंद-धार्मिक नगरी देवबंद में मुकद्दस महीने रमजान के पहले जुमा की नमाज़ अकीदत के साथ अदा की गई। नमाज के बाद अल्लाह की बारगाह में हाथ उठाकर देश में अमन सुकून की दुआ की गई।

देवबंद की प्रसिद्ध मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए ग्रामीण व आस पास क्षेत्र से आए हजारों लोगों के कारण शहर गुलजार रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा। एसएसपी अभिनंदन सिंह स्वयं सुरक्षा की कमान संभाले रहे।दारुल उलूम देवबंद की प्रसिद्ध मस्जिद रशीदिया में जुमा की नमाज मुफ्ती अफ्फान मंसूरपुरी ने अदा कराई जबकि रमजान की फजीलत पर बयान मुफ्ती सलमान बिजनौरी ने किया। बताया कि रमजान का महीना हमें सब्र करना सिखाता है। हमें रमजान माह में खास तौर पर दुआओं का एहतमाम करना चाहिए। ऐतिहासिक छत्ता मस्जिद में जमीयत उलेमा ए हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने नमाज के बाद बयान करते हुए कहा कि मुसलमान अपने रब को राजी करें जिससे अल्लाह की रहमतें नाजिल हों और उनकी तमाम मुश्किलात का हल निकल सके। अंत में देश व दुनिया में अमन चैन व समृद्धि के लिए दुआ कराई। इनके अलावा मरकजी जामा मस्जिद में मौलाना अख्यिार उस्मानी, मस्जिद कदीम में पेश इमाम, दारुल उलूम वक्फ की अतयबुल मसाजिद में पेश इमाम ने नमाज अदा कराई। नमाज के उपरांत रोजेदारों ने जमकर खरीदारी की जिससे नगर के बाजार गुलजार बने रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

शिविर में की सैकड़ों रोगियों के स्वास्थ्य की जांच