Ticker

6/recent/ticker-posts

जनपद की प्रतिभाशाली महिला क्रिकेटर वर्णिका चौधरी ने राष्ट्रीय स्तर पर किया सहारनपुर का नाम रोशन

जनपद की प्रतिभाशाली महिला क्रिकेटर वर्णिका चौधरी ने राष्ट्रीय स्तर पर किया सहारनपुर का नाम रोशन

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-जनपद की प्रतिभाशाली महिला क्रिकेटर वर्णिका चौधरी ने राष्ट्रीय स्तर पर सहारनपुर का नाम रोशन किया है। वर्णिका का चयन सीनियर विमेंस इंटर जोनल वनडे ट्रॉफी में सेंट्रल जोन की उपकप्तान के रूप में किया गया है। सेंट्रल और ईस्ट जोन के बीच यह अहम मुकाबला 5 मार्च को बेंगलुरु के ग्राउंड-2 में खेला जाएगा।वर्णिका चौधरी का यह चयन उनके हालिया शानदार प्रदर्शन का नतीजा माना जा रहा है। उन्होंने पिछले सात मुकाबलों में 451 रन बनाकर चयनकर्ताओं को खासा प्रभावित किया। लगातार बेहतरीन बल्लेबाजी, मैच को संभालने की क्षमता और मैदान पर अनुशासन को देखते हुए उन्हें टीम की उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। क्रिकेट जानकारों का कहना है कि यह चयन केवल रन बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि टीम को दिशा देने की उनकी क्षमता की भी पुष्टि करता है।

वर्णिका सहारनपुर जनपद के गांव बीराखेड़ी, गंगोह क्षेत्र की रहने वाली हैं। उनके पिता राजपाल सिंह किसान हैं। ग्रामीण पृष्ठभूमि और सीमित संसाधनों के बावजूद वर्णिका ने मेहनत, लगन और परिवार के सहयोग से यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता जिले की उन बेटियों के लिए प्रेरणा बनकर सामने आई है, जो खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का सपना देखती हैं। इस उपलब्धि पर सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन मोहम्मद अकरम ने कहा कि वर्णिका का चयन सहारनपुर क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण है और यह जिले के युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि एसडीसीए के चेयरमैन मोहम्मद अकरम के निरंतर प्रयासों के चलते सहारनपुर का क्रिकेट लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है और जिले की बालिकाएं प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।एसडीसीए के सचिव लतीफ उर रहमान ने कहा कि वर्णिका की मेहनत और समर्पण का ही परिणाम है कि उन्हें सेंट्रल जोन की उपकप्तान की जिम्मेदारी मिली है। उपाध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि इस उपलब्धि से जिले के खेलों को मजबूती मिली है और एसोसिएशन आगे भी खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देता रहेगा। कोषाध्यक्ष पाली कालड़ा ने कहा कि वर्णिका की सफलता यह साबित करती है कि सही मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास से राष्ट्रीय मंच तक पहुंचा जा सकता है।वर्णिका चौधरी की इस उपलब्धि पर एसडीसीए के संरक्षक अमर गुप्ता और राज कुमार राजू, मीडिया प्रभारी सैयद मशकूर, संयुक्त सचिव महेश शर्मा, मोहम्मद वकार, भूपेंद्र कच्छल, विनय कुमार, सत्यम शर्मा, रवि सिंघल, योगेश गुप्ता, राकेश शर्मा, रणधीर कपूर, विक्रांत चौधरी, आमिर कुरैशी, अर्जुन चौहान, आदिल खान, तनवीर खान, संजय विश्वकर्मा, शोएब अहमद, सचिन सैनी, पीयूष राणा, रविश राठी, अर्जुन कुमार, अंजर अली, प्रीति मेहरा, राज शेखर, राव मुजीब, अक्षय चौहान, आयुष चौधरी, प्रिंस पटेल और ललित पंवार सहित एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारियों और सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए वर्णिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एसएसपी ने की दारुल उलूम के जिम्मेदारों से मुलाकात