Ticker

6/recent/ticker-posts

साउथ सिटी, दिल्ली रोड स्थित परिसर में हुआ बृहद ऋण शिविर का आयोजन

 साउथ सिटी, दिल्ली रोड स्थित परिसर में हुआ बृहद ऋण शिविर का आयोजन

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के  निर्देशानुसार प्रदेश का सीडी रेशियो मार्च 2026 तक 62 प्रतिशत तक बढ़ाने के लक्ष्य को लेकर शुक्रवार को साउथ सिटी, दिल्ली रोड स्थित परिसर में अग्रणी बैंक कार्यालय द्वारा बृहद ऋण शिविर का आयोजन किया गया। 

शुक्रवार को साउथ सिटी, दिल्ली रोड स्थित परिसर में आयोजित शिविर की अध्यक्षता अग्रणी बैंक प्रबंधक  कृषाणु दास ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रबंधक  अरुण कुमार चौबे, बैंक अधिकारी  अरविंद कुमार,  अनुज चौधरी सहित विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक मौजूद रहे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपी नेडा) के परियोजना अधिकारी  आर.बी. वर्मा, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अधिकारी  प्रदीप कुमार तथा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक  दीपक कुमार ने भी प्रतिभाग किया। मुख्य विकास अधिकारी  सुमित राजेश महाजन ने बैंक अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य में सहारनपुर जनपद का महत्वपूर्ण योगदान होना चाहिए।उन्होंने सभी बैंकों को निर्देशित किया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिलाया जाए। बृहद ऋण शिविर के दौरान विभिन्न बैंकों द्वारा संयुक्त रूप से लगभग 55 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत किए गए, जिससे 236 लाभार्थी सीधे लाभान्वित हुए। अग्रणी बैंक कार्यालय से एफएलसी काउंसलर शान हुसैन ने उपस्थित लोगों को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा साइबर फ्रॉड से बचाव हेतु 1930 टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराने के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन  अमित चौबे द्वारा किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में बैंक अधिकारी, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

साउथ सिटी, दिल्ली रोड स्थित परिसर में हुआ बृहद ऋण शिविर का आयोजन