Ticker

6/recent/ticker-posts

स्वच्छता को रोजमर्रा की अपनी कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाएं+ महापौर

स्वच्छता को रोजमर्रा की अपनी कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाएं+ महापौर

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

 सहारनपुर-आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित स्वच्छ सर्वेक्षण, 2025-26 के दृष्टिगत सेठ गंगा प्रसाद माहेश्वरी (जनमंच सभागार) में सहारनपुर मंडल की समस्त नगरीय निकायों  के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ महापौर डॉक्टर अजय कुमार व नगरायुक्त शिपू गिरि एवं लखनऊ से आए अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।  

महापौर डॉ अजय कुमार ने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वच्छता मित्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण केवल रैंकिंग की प्रतिस्पर्धा नहीं, यह हमारे शहर की साख, नागरिकता और जिम्मेदारी की गंभीर परीक्षा है। भारत सरकार द्वारा तय मानकों पर खरा उतरना तभी संभव है जब हमारा प्रत्येक वार्ड, प्रत्येक सहयोगी संस्था और प्रत्येक नागरिक इस अभियान को अपना व्यक्तिगत संकल्प मानकर कार्य करे। उन्होंने कहा कि आज का यह प्रशिक्षण कार्यक्रम हमें नए मानक, नई तकनीक, साक्ष्य‑आधारित कार्यशैली और परिणामोन्मुखी सोच से जोड़ने का काम करेगा। उन्होंने आह्वान किया  कि कचरा पृथक्कीकरण, समय पर संग्रहण, स्वच्छ सड़कों‑गलियों तथा जन‑जागरूकता को अपनी रोज़मर्रा की कार्यसंस्कृति का अभिन्न हिस्सा बनाएं। स्वच्छता केवल नगर निगम का नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का साझा दायित्व बन
नगरायुक्त शिपू गिरि ने कहा कि संकल्प मजबूत हो तो सकारात्मक परिणाम अवश्य मिलते हैं। अब समय आ गया है कि हमारा शहर भी स्वच्छ सर्वेक्षण में न केवल उत्कृष्ट प्रदर्शन करे, बल्कि प्रथम स्थान प्राप्त करने का  लक्ष्य सामने रखकर कार्य करे। उन्होंने कहा कि इसके लिए ज़मीन पर दिखने वाली स्वच्छता, शत‑प्रतिशत नागरिक फीडबैक और हर स्तर पर पारदर्शिता सुनिश्चित करनी होगी।उन्होंने कहा कि हमारी नालियाँ, सड़कें और गलियाँ तभी चमकेंगी जब हमारे मन भी स्वच्छ होंगे।  अपर नगरायुक्त मृत्युंजय ने सफाई कर्मियों और शहर के लोगों से कहा कि आओ हम रोजमर्रा की सफाई को एक उत्सव बनाएं और हर कार्य में उत्कृष्टता जोड़ें।  नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रवीन शाह ने स्वच्छ सर्वेक्षण के सम्बन्ध में प्रशिक्षण कार्य की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी। लखनऊ से आये नोडल एक्सपर्ट विश्व विजय प्रताप सिंह एवं ट्रेनिंग एसपीओसी ऋषभ द्वारा समस्त नगरीय निकायों से आये अधिशासी अधिकारियों और कर्मचारियों को ट्रेनिंग के माध्यम से टूलकिट के मानकों  के अनुसार विजिबल क्लीननेस, कचरे का पृथक्करण, संग्रहण एवं परिवहन, ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन, ऐक्सेस टू सेनिटेशन, यूज़ वाटर मैनेजमैन्ट,  एडवोकेसी फॅार स्वच्छता, एवं सिटीजन फीडबैक और ग्रीवांस रेड्रेसल इत्यादि विषयों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में निगम महाप्रबंधक जल पुरूषोत्तम कुमार, अधिशासी अभियंता वी बी सिंह व ए ई स्वप्निल जैन सहित विभिन्न निकायों के अनेक अधिकारी उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

साउथ सिटी, दिल्ली रोड स्थित परिसर में हुआ बृहद ऋण शिविर का आयोजन