जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ किसान दिवस
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा किसान दिवस में उपस्थित सभी किसानो के द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्रों एवं शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया तथा किसानो को फार्मर रजिस्ट्री के लाभ से अवगत कराते जनपद में शत् प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री कराने के निर्देश दिए गए।
कृषक बंधुओं द्वारा शुगर मिलों, उर्वरक, कीटनाशक के साथअवैध कब्जे एवं सड़क, मुआवजा के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई। जिस पर जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल ने उप निदेशक कृषि को निर्देश दिए कि इन शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराया जाए। इस संबंध में संबंधित विभाग से समन्वय भी स्थापित किया जाए। कृषक श्री संजय सैनी निवासी मुबारकपुर, द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में मधुमक्खी पालन की अपार सम्भावनाए है, जिसको अपनाकर किसान भाई अतिरिक्त लाभ प्राप्त कर सकते है।उप कृषि निदेशक श्री सन्दीप पाल द्वारा किसानो को अवगत कराया गया कि जनपद में जायद उर्द, मूंग, गन्ना अन्तः फसली में बुवाई हेतु निःशुल्क बीज मिनीकिट एवं जनपद में 04 थ्रेसिंग फ्लोर का लक्ष्य (विकासखण्ड-सढौलीकदीम, नागल, बलियाखेडी एवं नकुड) निर्धारित है जिसकी बुकिंग कृषक उत्पादक संगठन के द्वारा ऑन लाईन बंुंकिग एक सप्ताह के अन्दर कृषि विभाग पोर्टल पर बुकिंग कर सकते है। जनपद के सभी कृषक बंधुओं को जानकारी दी कि अपने गेहूँ की फसल विक्रय किये जाने हेतु खाद्य विभाग के पोर्टल पर अपना पंजीकरण अथवा नवीनकरण अवश्य करा ले।किसान दिवस में उप कृषि निदेशक श्री संदीप पाल, जिला कृषि अधिकारी श्री कपिल कुमार, ए॰आर॰कॉपरेटिव श्री रविशंकर, एलडीएम, जिला परियोजना अधिकारी डॉस्प डा॰कर्मवीर यादव, सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी, जिलाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा श्री अमर त्यागी तथा जनपद के कृषक बंधुओं के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

0 टिप्पणियाँ