Ticker

6/recent/ticker-posts

महात्मा ब्रिजेश दास को नाम आंखों से दी गई भूसमाधि, संत समाज ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

महात्मा ब्रिजेश दास को नाम आंखों से दी गई भूसमाधि, संत समाज ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

रिपोर्ट /एसडी गौतम

हरिद्वार-अखिल भारतीय संत शिरोमणि सतगुरु रविदास मिशन गुरु गद्दी ऊन - शुक्रताल की शाखा सतगुरु रविदास आश्रम टकाभरी मानूबांस के व्यवस्थापक महात्मा ब्रिजेश दास को देर रात नाम आंखों से अंतिम विदाई देते हुए भूसमाधि दी गई। 

आश्रम प्रांगण में जुटी संत समाज राजनीतिक दलों व अनुयायियों की भीड़ ने एकस्वर में हत्याकांड की उच्चस्तरीय जांच की मांग की और मिशन को बदनाम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। समाजवादी पार्टी एससी/एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० राहुल भारती ने हत्याकांड पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि इतने बड़ा घटनाक्रम पर पुलिस द्वारा किसी अधिकारी के मौके पर न पहुंचना पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली को दर्शाता है और जबतक आश्रम में उच्च अधिकारी नहीं आता तबतक समाधि नहीं दी जाएगी, जिसपर भगवानपुर विधायक श्रीमती ममता राकेश द्वारा तत्काल एसएसपी से फोन पर वार्ता की गई तो एसएसपी ने चरित्रहनन का खंडन करते हुए कहा कि पुलिस की तरफ से किसी भी प्रकार का चरित्रहनन वाला बयान जारी नहीं किया गया है और मौके पर पुलिस बल के साथ क्षेत्राधिकारी मंगलौर को भेजा गया।
बसपा प्रदेशाध्यक्ष मोहित आनंद, राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल, समाजसेवी जयराम गौतम प्रधान, पूर्व राज्यमंत्री सुबोध राकेश आदि नेताओं ने भी घटना पर दुख जताते हुए संत समाज के साथ खड़े रहने की बात कही। बीते 5 फरवरी 2026 को गाँव बामनौली थाना दोघट जिला बागपत निवासी संजीव ने अपनी पत्नी शशि के माध्यम से महात्मा ब्रिजेश दास को अपने घर बुलवाया था जहां रुपये के लेनदेन को लेकर पति ने अपनी पत्नी व नरेला निवासी अपने भाई के साथ मिलकर महात्मा ब्रिजेश दास के सिर में धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था और सबूत मिटाने के लिए लाश को नदी में बहा दिया था तथा कपड़े इत्यादि जलाकर राख कर दिये थे। गुमशुदगी दर्ज होते ही पुलिस ने नंबर ट्रेस करते हुए आरोपियों की निशानदेही पर घटना का खुलासा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था पोस्टमार्टम उपरांत मिशन से जुड़े अनेको संत महात्मा दिवंगत को भूसमाधि देने के लिए देर रात तक आश्रम टकाभरी में इक्कट्ठे हो गए। देर रात करीब साढ़े नौ बजे जैसे ही दिवंगत महात्मा ब्रिजेश दास का पार्थिव शरीर आश्रम प्रांगण में पहुंचा तो  अनुयायियों में शोक छा गया। गुरु परम्परा के अनुसार संत समाज ने संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी महाराज सतगुरु स्वामी समनदास जी महाराज के श्रीचरणों में अरदास कर पार्थिव शरीर को भूसमाधी दी गई। इस दौरान गुरु गद्दी उन से पधारे आचार्य संत कंवरपाल ब्रह्मचारी, संत सतपाल दास, महात्मा ज्ञानदास, महात्मा राजकुमारदास ब्रह्मचारी, महात्मा महिपाल दास, संत खुशीदास, संत गुलाब दास, महात्मा नत्थादास, महात्मा प्रेमदास, संत श्रद्धा दास, महा. बबलू दास व परविन्द्र धारिया, समेत अनेको संत महात्मा समेत संत रविदास धाम के अध्यक्ष योगेश प्रमुख, समाजवादी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष (एससीएसटी) सत्यम पनियाला, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष बसपा सूरजमल, बसपा जिलाध्यक्ष रामकुमार राणा, जिला प्रभारी बसपा राव अखलाक खान, समाजसेवी रामपाल सिंह गौतम, भीम आर्मी प्रदेशाध्यक्ष अमरीश कपिल, भाजपा नेता जोनी कसेरिया, किशोर कुमार, बाबू नंदलाल, संत रविदास सेना अध्यक्ष रोहित गौतम, संत रविदास धाम से सोमपाल सिंह, भूपसिंह, नीटू रविदासिया, सपा नेता राजीव भारती, मेहरचंद सभासद, राजेंद्र नरेला, पत्रकार एसडी गौतम, चंद्रप्रकाश, अर्जुन सूर्यवंशी व सुन्दरलाल समेत हजारों व्यक्ति मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

रमजान का चाँद नजर आते ही बाजारों में बढ़ी रौनक, तैयारियों में जुटे रोजेदार