स्वर्गीय अजीत सिंह जी की जयंती के अवसर पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाअध्यक्ष शमीम अहमद के द्वारा पायल जैन और पूजा सिंह को जिला सचिव पद पर किया मनोनीत
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के द्वारा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला कार्यालय पर माननीय स्वर्गीय अजीत सिंह जी की जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शमीम अहमद के द्वारा राष्ट्रीय लोकदल का कुनबा बढ़ाते हुए पायल जैन और पूजा सिंह को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में जिला सचिव के पद पर मनोनीत किया गया
जिला अध्यक्ष शमीम अहमद ने कहा कि पहले मैं किसान की आवाज को सड़क से संसद तक बुलंद करने वाले गांव गरीब मजदूर खेत खलिहान की लड़ाई को नीति और निर्णय में बदलने वाले दूरदर्शी नेता किसान हितों के संरक्षक माननीय स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह जी की जयंती पर शत शत नमन करता हु और इस मौके पर राष्ट्रीय लोकदल के कुनबे को बढ़ाते हुए पायल जैन और पूजा सिंह को जिला सचिव के पद पर मनोनीत किया गया है राष्ट्रीय लोकदल में महिलाओं का सम्मान सर्व प्रथम है हमारे प्रिय माननीय जयंत चौधरी जी के आदेशानुसार महिलाओं और पुरुषों समानता में रखकर पार्टी की नीतियों और विचारों को आगे बढ़ाना है मैं पायल जैन और पूजा सिंह से आशा करूंगा कि वह राष्ट्रीय लोकदल ओर माननीय जयंत चौधरी जी के विचारों को जन जन तक पूरी निष्ठा से पहुंचाने का काम लगातार करती रहेंगी और राष्ट्रीय लोकदल के कुनबे को बढ़ाने के लिए साथ चलेंगी उन्होंने सभी साथियों से आहवान किया कि सभी साथी व पदाधिकारी मिलकर राष्ट्रीय लोकदल के लिए जमीनी स्तर पर मेहनत करे ताकि हमारे प्रिय नेता माननीय जयंत चौधरी जी को एक दिन हम मुख्यमंत्री के पद पर देख सके। नवनियुक्त जिला सचिव पायल जैन और पूजा सिंह ने अपने विचार रखते हुए कहा कि हम अपने अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शमीम अहमद को कभी निराश नहीं करेंगे और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में रहकर राष्ट्रीय लोकदल और माननीय जयंत चौधरी जी के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का काम निष्ठा और लगन से करेंगे इस मौके पर जिला महासचिव आमिर सिद्दीकी,जिला सचिव मो समी, सितारा बेगम, उस्मान त्यागी,रामपुर विधान सभा अध्यक्ष मोहतसम खान उर्फ तौसीफ खान, शाहरुख खान,अजीम,आदिल,आबाद चौधरी,शोएब,शहजाद मलिक,अब्दुल वहाब,मनतशा,खुशनुदा,नईमा, समरीन, तन्नू,सतीश कुमार आदि कार्यकर्ता शामिल रहे
0 टिप्पणियाँ