Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन की सहारनपुर शाखा द्वारा रेलवे कर्मचारियों ने किया जोरदार प्रदर्शन

उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन की सहारनपुर शाखा द्वारा रेलवे कर्मचारियों ने किया जोरदार प्रदर्शन

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- भारत सरकार की कथित मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध में उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन की सहारनपुर शाखा द्वारा रेलवे कर्मचारियों ने ने रेलवे स्टेशन के गेट पर जोरदार प्रदर्शन कर विरोध जताया

रेलवे कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि श्रम कानून को लागू करने में देश के मजदूरों की कई पीढियो का संघर्ष था लेकिन वर्तमान सरकार ने कथाकार्तिक सुधार के नाम पर संसदीय समिति को कोई सिफारिशो  को नजर अंदाज करते एक झटके में इन्हें बदल दिया गया है हकीकत यह है कि यदि यह नई लेबर कोर्ट मजदूर मजदूर पर लागू हुई तो श्रमिक संगठन की ताकत कमजोर होगी अफसरशाही व ठेकेदारी प्रथा  हावी होगी जिसके कारण मजदूरो  की आवाज नहीं सुनी जाएगी नया कानून कर्मचारी हित में नहीं है सर्विस प्रोवाइडर के कल्याण हेतु बनाए गए जो बिल्कुल अंग्रेजों वाली सोच है नये श्रम कानून में समान कार्य का सम्मान वेतन ने माना गया है जिस कारण कर्मचारियों का नुकसान ही होगा अगर कार्य को ज्यादा घंटे कार्य लिया जाते हैं तो उसके लिए ओवर टाइम की कोई सुविधा नहीं होगी जो ड्यूटी 8 घंटे की होती थी उसे बढ़ाकर 10 घंटे कर दिया गया है जो कि गलत है इसी प्रकार हर चीज को बढ़ावा दिया जा रहा है कर्मचारियों की संख्या कम की जा रही है सरकार के तानाशाही रवैया के कारण रिक्त पदों को नहीं भरा जा रहा हैहै इसके लिए समझ कर्मचारियों को बढ़ाकर विरोध प्रदर्शन में भाग लेना चाहिए गेट मीटिंग को तो संबोधित करने वालों में अजय बिरला ,रामप्रीत ,बाबूराम ,उपेंद्र गुप्ता ,संजय सिंह ,रविंद्र कुमार ,रवि ,जितेंद्र कुमार ,अनूप कुमार,अंकित,रमेश कुमार ,ओम प्रकाश ,निखिल, मुकेश,मनोज कुमार,सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जनविरोधी व जनता के साथ धोखा है प्रदेश सरकार का यह आखिरी बजट-डॉ० राहुल भारती