Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रदीप पँवार बनाए गए भाकियू टिकैत के सहारनपुर ज़िला उपाध्यक्ष।प्रदीप पँवार ने कहा ज़िम्मेदारी पर खरा उतरेंगे।संगठन को बनाएंगे और अधिक मजबूत

प्रदीप पँवार बनाए गए भाकियू टिकैत के सहारनपुर ज़िला उपाध्यक्ष।प्रदीप पँवार ने कहा ज़िम्मेदारी पर खरा उतरेंगे।संगठन को बनाएंगे और अधिक मजबूत

रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-भारतीय किसान यूनियन टिकैत हाईकमान द्वारा प्रदीप पँवार को भाकियू टिकैत का ज़िला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।उनके मनोनयन पर कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई।प्रदीप पँवार ने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत हाईकमान द्वारा क्षेत्र के गाँव घाटहेड़ा निवास प्रदीप पँवार पुत्र दल सिंह को सहारनपुर का ज़िला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।प्रदीप पँवार के मनोनयन की सूचना पर कार्यकर्ताओं ने खुशी का इज़हार करते हुए कहा कि प्रदीप पँवार संघर्षशील व्यक्ति हैं जो किसानों और मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए किसी भी संघर्ष से पीछे नहीं हटते।प्रदीप पँवार ने सेवाभाव, मेहनत और लगन से किसानों के दिल में अपना विशेष स्थान बनाया है।नवनियुक्त ज़िला उपाध्यक्ष प्रदीप पँवार ने कहा कि संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने जो विश्वास मुझ पर जताया है उस खरा साबित होऊँगा।प्रदीप पँवार ने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा।उन्होंने कहा कि किसानों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।किसानों के हित के लिए वह कोई भी कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

बच्चों ने देखा प्रधानमंत्री मोदी का परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम