Ticker

6/recent/ticker-posts

जनविरोधी व जनता के साथ धोखा है प्रदेश सरकार का यह आखिरी बजट-डॉ० राहुल भारती

 जनविरोधी व जनता के साथ धोखा है प्रदेश सरकार का यह आखिरी बजट-डॉ० राहुल भारती

रिपोर्ट एसडी गौतम

सहारनपुर-उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पेश किये गए 2026-27 के बजट पर समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीयध्यक्ष डॉ. राहुल भारती ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे जनविरोधी और जनता के साथ धोखा बताया है। 

मीडिया को जारी बयान में डॉ. राहुल भारती ने कहा यह बजट उत्तर प्रदेश की जनता के साथ एक बड़ा धोखा है जिससे जनता अपने आपको ठगा सा महसूस कर रही है क्योंकि सरकार ने अपने पिछले वादों को अभी तक भी पूरा नहीं किया है और अब यह बजट उनकी उम्मीदों पर पानी फेर रहा है क्योंकि यह बजट युवाओं और किसानों व गरीबों के लिए निराशाजनक है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए विशेष योजनाएं बनाकर उनके विकास के लिए बजट में अधिक प्रावधान करें। और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करें। गरीबों के लिए विशेष योजनाएं बनाएं। दलितों और पिछड़ों के लिए विशेष योजनाएं बनाई जाए। श्री राहुल भारती ने आगे कहा कि यह सरकार का आखिरी बजट है जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश के तमाम लोगों की उम्मीद पर पानी फेर दिया है। यह सरकार पूंजीपतियों के हाथों में कठपुतली की तरह खेल रही है सरकार ने आम जनमानस को दरकिनार करते हुए इस बजट का निर्माण किया है जिसकारण यही बजट उत्तर प्रदेश की सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा। श्री राहुल भारती ने आगामी 2027 में समाजवादियों की सरकार बनाने की वकालत करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में PDA की नई सरकार बनेगी जिसके पहले बजट में उत्तर प्रदेश के तमाम लोगों के सम्मान और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इसका निर्माण किया जाएगा जिससे उत्तर प्रदेश का विकास होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जनविरोधी व जनता के साथ धोखा है प्रदेश सरकार का यह आखिरी बजट-डॉ० राहुल भारती