Ticker

6/recent/ticker-posts

चोरों ने शिक्षा के मंदिर स्कूल को निशाना बनाते हुए बैटरा चुराया

 चोरों ने शिक्षा के मंदिर स्कूल को निशाना बनाते हुए बैटरा चुराया

रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-बीती रात चोरों ने एक स्कूल में धावा बोलकर वहाँ से एक बैट्रा चोरी कर लिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। प्रबन्धक ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी है।

गुरुवार को मौहल्ला काजीमारूफ़ निवासी नगर पंचायत के पूर्व सभासद वरिष्ठ समाजसेवी श्रवण गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके छोटे भाई स्व. सुमित की पत्नी मौहल्ला महाजनान में महर्षि दयानंद पब्लिक जूनियर हाईस्कूल की संचालिका है जो बुधवार को स्कूल की छुट्टी के बाद स्कूल के ताले बन्द करवा कर घर आ गई थी। जब आज सुबह वे स्कूल पहुंची तो पड़ोसी द्वारा उन्हें चोरी की घटना की जानकारी मिली। उन्होंने जांच करने के बाद देखा कि चोर स्कूल के ताले तोड़कर वहाँ से एक बैट्रा जिसकी क़ीमत 14 हज़ार रुपये है।चोरी कर फरार हो गए। पुलिस घटना की जाँच में जुटी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

चोरों ने शिक्षा के मंदिर स्कूल को निशाना बनाते हुए बैटरा चुराया