Ticker

6/recent/ticker-posts

एसआईआर में किराया भत्ता व पंचायत सहायकों का स्थायीकरण तथा मानदेय बढ़ोतरी की मांग को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

एसआईआर में किराया भत्ता व पंचायत सहायकों का स्थायीकरण तथा मानदेय बढ़ोतरी की मांग को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट एसडी गौतम

नागल- पंचायत सहायक यूनियन उत्तर प्रदेश से जुड़े पंचायत सहायकों ने ब्लॉक अध्यक्ष हिमांशु बोधी के नेतृत्व में पांच सूत्रीय मांगपत्र जिलाधिकारी को सौंपा है। 

विकास खंड नागल में निरीक्षण को आये जिलाधिकारी मनीष कुमार बंसल को पंचायत सहायक यूनियन ब्लॉक नागल के अध्यक्ष हिमांशु बोधी में मांगपत्र सौंपते हुए बताया कि पंचायत सहायकों की ड्यूटी एसआईआर में लगाई गई है जिसमें उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है इसलिए उन्हें एसआईआर में कार्य का किराया भत्ता, तथा ₹ 6000 हजार से बढ़ाकर ₹ 26 हजार किये जाने और पंचायत सहायकों के लिए स्थायी नियमावली बनाकर अनुबंध खत्म कर स्थायी किया जाए साथ ही महिला कर्मियों के लिए स्थानांतरण नीति लागू की जाए और रिक्त पड़े सचिव के पदों की प्रक्रिया में 50% आरक्षण दिया जाए और पंचायत सहायकों के पूरे परिवार को आयुष्मान योजना का लाभ दिए जाने की मांग की है। इस दौरान पंचायत सहायकों ने जिलाधिकारी को "पंचायत सहायक" नामक एक पुस्तक भी भेंट की है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने किराया भत्ता दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान बीडीओ, एडीओ समेत शादाब व हयात भी साथ रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

धूमधाम के साथ मनाया गया बाबा शाहमल का 229 वां जन्म जयंती समारोह