Ticker

6/recent/ticker-posts

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला पर्यावरण एवं गंगा समिति की बैठक

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला पर्यावरण एवं गंगा समिति की बैठक

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरण और गंगा समिति की बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि वृक्षारोपण अभियान के तहत सभी विभाग लक्ष्यों के सापेक्ष स्थल चिन्हित कर लें। तालाबों के संरक्षण के लिए औद्योगिक संस्थान को दिए गए तालाबों में कितना कार्य हुए इसका सत्यापन कराया जाए। छोटी एवं सहायक नदियों के पुनरूद्धार के दृष्टिगत नागदेवी नदी के डिसिल्टेशन हेतु कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश सिंचाई विभाग को दिए

श्री मनीष बंसल ने जनपद में चल रहे रेन वाटर हार्वेस्टिंग के कार्यों को गंभीरता एवं तेजी से करने को कहा। उन्होंने सभी नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारियों को पिछली बैठक में दिए निर्देश कि नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षदों के घरों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्थापित कराने के कार्यों में लापरवाही पर सभी अधिशासी अधिकारियों स्पष्टीकरण के निर्देश दिए। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि आगामी बैठक से पूर्व यदि कार्य नहीं हुआ तो वेतन रोकने की कार्यवाही की जाएगी। इसके संबंध में जनजागरूकता एवं प्रचार-प्रसार किया जाए तथा इसके भविष्य में होने वाले फायदों से भी अवगत कराया जाए। उन्होने संबंधित सभी विभागों को सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने हेतु गंभीरता से कारवाई करने के सख्त निर्देश दिए। पंचायती राज विभाग द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण में खराब प्रगति एवं सड़कों के किनारे प्लास्टिक का कचरा मिलने पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला पंचायती राज अधिकारी को स्पष्टीकरण जारी करते हुए चेतावनी दी। उन्होने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में जिनके द्वारा भी लापरवाही की जाएगी उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।  बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित राजेश महाजन, डीएफओ श्री शुभम सिंह, सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।              

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे-जिलाधिकारी