Ticker

6/recent/ticker-posts

निर्माणाधीन आंगनवाडी केन्द्रों को मार्च माह के अंत तक करें पूर्ण - जिलाधिकारी

निर्माणाधीन आंगनवाडी केन्द्रों को मार्च माह के अंत तक करें पूर्ण - जिलाधिकारी

पोषण ट्रैकर एप पर समय से की जाए सही फीडिंग - मनीष बंसल

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में पोषण अभियान के अन्तर्गत जिला पोषण समिति एवं डिस्ट्रिक्ट कन्वर्जेन्स प्लान कमेटी की बैठक आहूत की गयी।


जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आंगनवाडी कार्यकत्रियों के रिक्त पदों के सापेक्ष नियमानुसार भर्ती प्रक्रिया की कार्यवाही में तेजी लाई जाए। उन्होने पंचायती राज विभाग को निर्देश दिए कि मार्च माह के अंत तक सभी निर्माणाधीन आंगनवाडी केन्द्रों को पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए। जिन आंगनवाडी केन्द्रों पर फिनिशिंग का कार्य चल रहा है उन्हें इसी सप्ताह पूर्ण कर रिपोर्ट उपलब्ध करवाई जाए। सक्षम आंगनवाडी केन्द्रों की एक एलबम तैयार कर शुक्रवार तक प्रस्तुत की जाए। श्री मनीष बंसल ने निर्देश दिए कि जिन आंगनवाडी केन्द्रों पर स्मार्ट एलईडी लग चुकी है उनके बेहतर संचालन हेतु संबंधित आंगनवाडी कार्यकत्रियों को प्रशिक्षण दिया जाए। आरओ के इंस्टॉलेशन में देरी के लिए संबंधित वैण्डर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। पोषण ट्रैकर ऐप पर आंकडों की समय से और सही फीडिंग की जाए।  इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित राजेश महाजन, पीडी डीआरडीए श्री प्रणय कृष्ण, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री दुर्गेश प्रताप सिंह सहित सीडीपीओ एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

                  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे-जिलाधिकारी