Ticker

6/recent/ticker-posts

अंजली ‘मिस एमआरएस’, और विदित सैनी ‘मिस्टर डिसिप्लिन’ बने

अंजली ‘मिस एमआरएस’, और विदित सैनी ‘मिस्टर डिसिप्लिन’ बने

एम आर एस पब्लिक स्कूल में हुआ विद्यार्थियों का भावानात्मक विदाई समारोह

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-गंगोह रोड स्थित एम आर एस पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के सम्मान में एक गरिमामय एवं भावानात्मक विदाई समारोह (फेयरवेल पार्टी) का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यार्थियों को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए विभिन्न उपाधियों से सम्मानित किया गया। 

विदाई समारोह में विद्यार्थियों ने कॉलेज के अपने खट्टे-मीठे अनुभवों को परस्पर एवं शिक्षकों के साथ साझा किया। सभी विद्यार्थियों ने शिक्षकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हें कॉलेज में शिक्षा के साथ जीवन का सही ज्ञान और नैतिक मूल्यों की भी शिक्षा मिली है। विद्यालय के प्रबंध निदेशक विनीत सैनी ने विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते कहा कि अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच ही जीवन की सफलता की कुंजी है। निदेशक सुनीता सैनी ने अपने स्नेह एवं भावपूर्ण उद्बोधन में विद्यार्थियों को जीवन में सदैव सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने, आत्म विश्वास तथा नैतिक मूल्यों को अपने आचरण में अपनाने की प्रेरणा दी।
प्रधानाचार्य सीमा चौधरी ने विद्यार्थियों को दृढ़ संकल्प के साथ लक्ष्य की ओर अग्रसर होने पर बल दिया। समारोह में साहिम को ‘मिस्टर फेयरवेल’, अंशिका सैनी को ‘मिस फेयरवेल’ रजत को ‘मिस्टर एमआरएस’, अंजली को ‘मिस एमआरएस’, और विदित सैनी को ‘मिस्टर डिसिप्लिन’ की उपाधि से सम्मानित किया गया। रंगारंग एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं प्रेरक वक्तव्यों के बीच विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न भंेट कर भावभीनी विदाई दी गयी। समारोह का संचालन कॉलेज के विद्यार्थियों आफिया एवं वंश ने किया। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे-जिलाधिकारी