Ticker

6/recent/ticker-posts

हमसफ़र सामाजिक संस्था के अध्यक्ष मुहम्मद साकिब खान को सामाजिक योगदान के लिए किया सम्मानित

हमसफ़र सामाजिक संस्था के अध्यक्ष मुहम्मद साकिब खान को सामाजिक योगदान के लिए किया सम्मानित 

रिपोर्ट नदीम निजामी

नकुड़- एक न्यूज़ टीवी चैनल के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जन्मच में आयोजित भव्य समारोह न केवल एक उत्सव था बल्कि राष्ट्रीय एकता सामाजिक सौहार्द और सकारात्मक पत्रकारिता का सशक्त मंच बन गया

कार्यक्रम की गरिमा उस समय बढ़ गई जब उसके मुख्य अतिथि भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी मंच पर उपस्थित हुए। इस समारोह में चैनल के एम.डी. डॉ. इफतिखार त्यागी, सीईओ डॉ. अम्मार आब्दी एवं पूर्व राज्य सूचना आयुक्त हाफ़िज़ उस्मान ने हमसफ़र सामाजिक संस्था द्वारा समाजसेवा हिंदू मुस्लिम एकता के लिए किए जा रहे कार्यो की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। वक्ताओं ने कहा कि आज के दौर में जब समाज को जोड़ने वाली आवाज़ों की सबसे अधिक आवश्यकता है तब हमसफ़र सामाजिक संस्था जैसी संस्थाएं उम्मीद की मजबूत कड़ी बनकर सामने आ रही हैं। इस अवसर पर हमसफ़र सामाजिक संस्था के अध्यक्ष मुहम्मद साकिब खान को उनके उल्लेखनीय सामाजिक योगदान के लिए शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न (ट्रॉफी) भेंट कर सम्मानित किया गया।साकिब खान ने कहा कि यह सम्मान संस्था से जुड़े प्रत्येक कार्यकर्ता की निस्वार्थ सेवा तथा समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि संस्था भविष्य में भी बिना किसी भेदभाव के समाज की सेवा और आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। कार्यक्रम में शादाब आब्दी, मौलाना फसीह हैदर, डॉ. नवाब आकिब जावेद, अमील शमशी (प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा), असगर आलम, डॉ. आसिफ मुज़फ्फरपुरी, डॉ. यास्मीन राव, लोकप्रिय यूट्यूबर कैफ मुहम्मद, यूट्यूबर मुशाहिद खान एवं अमजद खान आदि की  गरिमामयी उपस्थिति रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे-जिलाधिकारी