अमेरिका भारत व्यापार समझौते के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन टिकैत के किसानों ने जिला प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर -अमेरिका भारत व्यापार समझौते के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन टिकैत से जुड़े किसानों ने जिला मुख्यालय में माननीय राष्ट्रपति के नाम के ज्ञापन जिला प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा
किसानों ने ज्ञापन में कहा कि देश भर के किसान संगठन धरना-प्रदर्शन एवं ज्ञापन के माध्यम से अमेरिका-भारत व्यापार समझीता को रद्द करने की माग कर रहें हैं। भारतीय किसान यूनियन इस ज्ञापन के माध्यम से अमेरिका-भारत व्यापार समझौता को रद्द करने की मांग करती है क्योंकि अमेरिका-भारत व्यापार समझौता किसान विरोधी कदम है भारत की आत्मा गांव में बसती है लेकिन जिस तरह से यह व्यापार समझौता सामने आया है सस्ती विदेशी उपज से भारतीय किसान तबाह होंगे अमरिका की खेती भारी सब्सिडी पर आधारित, पूरी तरह मशीनीकृत और बड़े कॉर्पोरेट फार्म नॉडल पर आधारित है अगर भारत सोयाबीन, मक्का, गेंहूँ, डेयरी उत्पाद, दालों पर आयात शुल्क घटाता है तो सस्ती अमेरिकी फसल भारतीय मंडियों आयेंगी। इससे भारतीय किसान जो पहले ही एममसपी की लडाई लड रहा है, वह इस प्रतिस्पर्धा में कैसे टिकेगा? डेयरी सेक्टर पर सीधा हमलाः भारत का डेयरी मॉडल छोटे और सीमांत किसानों पर आधारित सहकारी व्यवस्था पर टिका हुआ है। आसानी से अमेरिकी डेयरी उत्पादों की प्रवेश होने से लाखों दुग्ध उत्पादक परिवार प्रभावित होंगे जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर सीधा आघात है एमएसपी और खाद्य सुरक्षा पर खतराः- व्यापार संतुलन के नाम पर भारत के ऊपर कृषि सब्सिडी कम करने, सार्वजनिक खरीद प्रणाली को कमजोर करने का दबाव होने से एमएसपी व्यवस्था, सार्वजनिक वितरण प्रणाली और खाद्य आत्मनिर्भरता पर प्रहार होगा। बीज और कॉर्पोरेट नियंत्रणः अमेरिकी कंपनियां पेटेंट आधारित बीज, बौध्दिक संपदा अधिकार के जरिये अपने किसानों को आत्मनिर्भर बनाती है जबकि भारत में आज भी किसान अपनी परंपरिक बीज संचय व संरक्षण पर निर्भर है। बीज पर कंपनियों के हाथ में आने से भारतीय किसान अपनी परंपरिक बीज स्वतंत्रता व नियंत्रण खो देगा।यह समझौता केवल व्यापार का मामला नहीं है बल्कि यह किसान की आय, ग्रामीण रोजगार, खाद्य सुरक्षा, राष्ट्रीय आर्थिक स्वायत्तता का प्रश्न है। इसलिए अमेरिका-भारत व्यापार समझौता को रद्द किया जाये। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से चौधरी विनय कुमार,जिला अध्यक्ष नरेश स्वामीसंजय सिंहचौधरी संजय सिंहअरुण राणा,भाग सिंह,बबलू चौधरी ,श्यामवीर सैनी,मुकेश तोमर,सुधीर कुमार,अजय कंबोजे ,राजवीर सिंह,पहला सिंह ,ललित,सुरेश प्रमुख,चौधरी अमित मुखिया,आसिफअहमद, रेखा बालियां,चौधरी राजपाल सिंह आदि किसान मौजूद रहे

0 टिप्पणियाँ