Ticker

6/recent/ticker-posts

सहारनपुर को एक आदर्श शहर बनाना निगम का प्रयास- महापौर

सहारनपुर को एक आदर्श शहर बनाना निगम का प्रयास- महापौर 

महापौर ने किया अम्बेडकर नगर में सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-आज वार्ड संख्या 04 के अम्बेडकर नगर में नगर निगम निधि से बनने वाली सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का महापौर डॉ. अजय कुमार ने सड़क पर गेंती चलाकर शुभारंभ किया। इस निर्माण कार्य पर लगभग 15 लाख रुपये की लागत आयेगी।

अम्बेडकर नगर के निवासियों द्वारा पिछले काफी दिनों से निगम अधिकारियों एवं महापौर डॉ. अजय कुमार से सड़क एवं नाली निर्माण की मांग की जा रही थी। उसी के दृष्टिगत आज महापौर डॉ. अजय कुमार ने अम्बेडकर नगर में सड़क पर गंेती चलाकर सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इससे पूर्व क्षेत्र के लोगों ने माल्यार्पण कर महापौर का अभिनंदन किया। इस अवसर पर पार्षद अनिल गर्ग, पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा,   मंडल अध्यक्ष जोगिंदर लाला व वरिष्ठ भाजपा नेता योगेश कुमार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।महापौर डॉ. अजय कुमार ने क्षेत्रीय लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नगर निगम ने शहर के विकास के लिए नाली-नाला, सड़क, पुलिया और प्रकाश व्यवस्था सहित आधारभूत ढांचे में व्यापक सुधार किया है। सहारनपुर एक आदर्श शहर के रुप में विकसित हो, इसके लिए नगर निगम लगातार कार्य कर रहा है। अंबेडकर नगर में सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ उसी कड़ी में किया जाने वाला कार्य है। उन्होंने शहर के लोगों से शहर को स्वच्छ और साफ सुथरा रखने में सहयोग देने की अपील की। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जिला अध्यक्ष शमीम अहमद ने राशिद को दी जिला सचिव के  पद की जम्मेदारी