Ticker

6/recent/ticker-posts

मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में हॉकी खिलाड़ियों का हुआ चयन

 मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में हॉकी खिलाड़ियों का हुआ चयन

राहुल चोपडा क्रीडाधिकारी सहारनपुर के दिशा निर्देशन में प्रवीन कुमार सहायक प्रशिक्षक (बॉक्सिंग) की देख-रेख में चयन ट्रायल सम्पन्न कराया गया

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-हॉकी खेल के मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियो ने भाग लेकर अपने खेल का प्रदर्शन किया। चयन ट्रायल में चयनित खिलाड़ी गोरखपुर में होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर हॉकी बालिका प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करेगी। 

क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा ने बताया कि खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश खेल भवन लखनऊ के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर हॉकी बालिका प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 28 फरवरी, 2026 तक गोरखपुर में किया जा रहा है। जिसमें प्रतिभाग हेतु मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में राहुल चोपडा क्रीडाधिकारी सहारनपुर के दिशा निर्देशन में प्रवीन कुमार सहायक प्रशिक्षक (बॉक्सिंग) की देख-रेख में सम्पन्न कराया गया। मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में लक्ष्मी, परी, कृतिका, नबीया, निशा, शगुन, साक्षी, हिमांशी, आरूषि, अलिशबा, अलिना, रिया कर्णवाल, शीरिन, शशी, मुन्नी, मुस्कान आदि का चयन किया गया। हॉकी खेल के मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में जिला हाकी सचिव राहुल टॉक व मेनका टॉक ने खिलाडियों का चयन किया। इस अवसर पर प्रवीन कुमार सहायक प्रशिक्षक (बॉक्सिंग), बृजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करे संबंधित अधिकारी’