Ticker

6/recent/ticker-posts

एस.आर. पब्लिक स्कूल में स्पोर्ट्स मीट का हुआ शुभारंभ, बच्चो ने प्रतिभाग कर दिखाया दमखम

एस.आर. पब्लिक स्कूल में स्पोर्ट्स मीट का हुआ शुभारंभ, बच्चो ने प्रतिभाग कर दिखाया दमखम

रिपोर्ट मनोज कश्यप

गागलहेडी '-सहारनपुर-स्पोर्ट्स मीट में बच्चो ने बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। स्पोर्ट्स मीट के पहले दिन कई प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। 

एस.आर. पब्लिक स्कूल, दिनारपुर (गागलहेडी) में आयोजित दो दिवसीय भव्य स्पोर्ट्स मीट का शुभारम्भ स्कूल मैनेजर ललित कुमार व स्कूल चेयरमैन अनिल शर्मा के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। स्कूल पीटीआई राजेन्द्र कुमार के निर्देशन में आयोजित स्पोर्ट्स मीट के प्रथम दिन कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के बच्चो ने विभिन्न खेलकुद प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। 

प्रतियोगिता के प्रथम दिन 50 मीटर दौड़, कोन फ्लिप गेम, कोन बैलेंस विद एल्बो रेस, कोन कलेक्टिंग रेस, शटल रेस विद कोन, हुला हूप रेस, बाल कलेक्टिंग विद हुला हूप रेस, स्किपिंग रोप रेस, टग ऑफ वार आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन सभी प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया। स्पोर्ट्स मीट के दूसरे दिन कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के बच्चे विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेगें।स्पोर्ट्स मीट में स्कूल प्रधानाचार्य हरीश शर्मा, स्कूल निदेशक सचिन भारद्वाज ने बच्चो का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर अन्जु, पूजा, लक्ष्मी, कविता, मेघा, देवयानी, नासिर, आसिम, अजब सिंह, गोपाल, ममता, सोनू, लता आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

साउथ सिटी, दिल्ली रोड स्थित परिसर में हुआ बृहद ऋण शिविर का आयोजन